फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बाराबंकी के लॉ कॉलेज में नकल के पुराने वीडियो को यूपीएससी परीक्षा से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Tue, 25 Mar 2025 06:11 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक क्लास में परीक्षा के समय कुछ बच्चे नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूपीएससी परीक्षा में नकल का है। Boom ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड राज्यों में सिविल सेवा परीक्षा में नकल के दावे से वीडियो वायरल हो रहा है।

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के लॉ कॉलेज में फरवरी 2024 में आयोजित एलएलबी परीक्षा के दौरान हुई सामूहिक नकल का है।

विज्ञापन


क्या है दावा 
वायरल वीडियो में एक परीक्षा केंद्र के वीडियो को देखा जा सकता है, जिसमें छात्र परीक्षा के दौरान नकल कर रहे हैं जबकि एक शख्स वीडियो की लाइव रिकॉर्डिंग कर रहा है।

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'यूपी, बिहार, झारखंड के आईएएस परीक्षा केंद्र ! भारतीय का भविष्य।'


आर्काइव लिंक

एक्स पर भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है। आर्काइव लिंक

विज्ञापन


फैक्ट चेक
वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे शख्स ने स्थान का नाम सिटी लॉ कॉलेज, बाराबंकी बोला है, जिससे संकेत लेकर गूगल पर सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो के विजुअल वाली News 24 की वीडियो रिपोर्ट मिली।

न्यूज 24 की 29 फरवरी 2024 की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित सिटी लॉ कॉलेज का है। इसे शिवम सिंह नाम के एक लॉ स्टूडेंट द्वारा बनाया गया है। शिवम सिंह बाराबंकी के टीआरसी लॉ कॉलेज का छात्र है, जिसने 27 फरवरी 2024 को अपने परीक्षा केंद्र सिटी लॉ कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा में चल रही सामूहिक नकल का वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दिया था।

अमर उजाला की 8 मार्च 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, सामूहिक नकल का मामला वायरल होने के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। समिति द्वारा की गई कार्रवाई के अंतर्गत सिटी लॉ कॉलेज को 6 साल तक परीक्षा केंद्र न बनाने का निर्णय लिया गया था. कॉलेज पर दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया था।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें