फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: खरगोश को आग से बचाने के पुराने वीडियो को लॉस एंजिलिस का बता किया जा रहा भ्रामक दावा, पढ़ें पड़ताल

Wed, 15 Jan 2025 05:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें एक युवक आग की लपटों से खरगोश को बचाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि लॉस एंजिलिस में लगी आग के बीच इस खरगोश को बचाया गया है। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
Fact Check: लॉस एंजिलिस में लगी आग के दौरान बचाया गया खरगोश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें एक शख्स को आग की लपटों से एक खरगोश को बचाते हुए दिखाया गया है। दावा किया गया है कि यह घटना हाल ही में लॉस एंजिलिस में लगी आग के दौरान की है।

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो दिसंबर 2017 में कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में लगी आग का है, जिसे अब गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।

दावा 

विज्ञापन

फेसबुक पर एक यूजर ने 12 जनवरी को #LosAngelesFire #LosAngeles हैशटैग के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पूरे शहर में फैली जंगल की आग के बीच एक छोटे से खरगोश को बचाने की जद्दोजहद।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

फेसबुक पर ‘लल्लूराम’ नाम के एक पेज ने भी 11 जनवरी  #LosAngelesFire और #California जैसे हैशटैग के साथ इस वीडियो शेयर किया और लिखा, “अमेरिका में लगी भीषण आग के बीच एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक खरगोश को जलने से बचाया। युवक की बहादुरी और मानवता को देखकर लोग हैरान हैं।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 12 जनवरी को इसी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इस आदमी ने लॉस एंजिलिस की आग से एक खरगोश को बचाया।” इस वीडियो को अब तक 449k से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई यूजर इसे सच मानकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। पोस्ट लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
वीडियो के साथ किए गए दावे की सच्चाई जानने के लिए डेस्क ने सबसे पहले इसके 'की फ्रेम्स' को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो ‘बीबीसी न्यूज’ के यूट्यूब चैनल पर 7 दिसंबर 2017 को अपलोड हुआ मिला।

वीडियो के विवरण में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना दिसंबर 2017 में कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग के दौरान की है। उस समय एक शख्स ने अपनी कार रोककर आग में फंसे खरगोश को बचाया था। पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

जांच के दौरान डेस्क को कैलिफोर्निया के स्थानीय मीडिया आउटलेट 'ABC7' के यूट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। 

यूट्यूब पर 7 दिसंबर 2017 को अपलोड किए गए इस वीडियो के विवरण में बताया गया कि यह घटना कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में लगी भीषण आग 'थॉमस फायर' के दौरान की है। उस समय एक शख्स ने हाईवे पर अपनी कार रोककर आग में फंसे खरगोश को बचाया था। पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

उस समय ‘डेली मेल’ ने भी इस घटना को कवर किया था। 8 दिसंबर 2017 को 'डेली मेल' की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 19 वर्षीय ऑस्कर गोंजालेज नाम के युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस खरगोश को आग से बचाया था। गोंजालेज ने दावा किया था कि उसने खरगोश के पूरे परिवार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उनकी आलोचना भी हुई थी। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

हाल ही में कैलिफोर्निया के जंगलों से फैली आग ने लॉस एंजिलिस और आसपास के क्षेत्रों में भीषण तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग से अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हैं। हवा की तेज रफ्तार के कारण यह आग शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में भी फैल गई, जिससे हजारों इमारतें, अपार्टमेंट आदि जलकर राख हो गये। हालांकि, वायरल वीडियो का इस आग से कोई संबंध नहीं है। इससे जुड़ी रिपोर्ट यहांयहां और यहां पढ़ें।

विज्ञापन


पड़ताल का नतीजा
हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि दिसंबर 2017 का है। यूजर्स पुराने और असंबंधित वीडियो लॉस एंजिलिस में लगी हालिया आग से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें