फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: किसानों ने अभी नहीं किया सीएम सैनी का विरोध, हरियाणा चुनाव के बीच वायरल वीडियो पुराना, ये है सच

Wed, 25 Sep 2024 07:18 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: नायब सिंह सैनी के विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे हाल ही की घटना का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का चुनावी रण सज चुका है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम दल चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर सीएम नायब सिंह सैनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है नायब सैनी ट्रैक्टर पर सवार हैं जिनका किसान काले झंडे दिखाकर विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हालिया है। जिसमें किसान सीएम नायब सिंह सैनी का विरोध कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे है कि किसान नायब को काले झंडे दिखा रहे हैं। 

कर्ण सिंह आर्य नाम के एक फेसबुक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी का भारी विरोध। जो बीजेपी के नेता किसान के ट्रैक्टर से नफ़रत करते थे आज वो ट्रैक्टर पर बैठ कर वोट मांगने निकले।”
विज्ञापन




हरियाणा न्यू 365 (@haryananews365) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भारी विरोध”
 

संतोष कुमार अहीर (@SANTOSHAHIRIYC) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हरियाणा  के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भारी विरोध”
 
पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें जन हित में जारी एक फेसबुक पेज मिला यहां इस वीडियो को 14 अक्तूबर 2020 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “आज अंबाला के हल्के नारायणगढ़ में सांसद रतनलाल कटारिया और सांसद नायब सैनी का जमकर किया किसानों ने विरोध 3 अध्यादेश जो सरकार लेके आई है उनके खिलाफ आज सड़कों पर किसान बैठा है अब ये तानाशाही नहीं चलेगी खट्टर मोदी किसान विरोधी।” यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो चार साल पुराना है। 

इस खबर पर और ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें 15 अक्तूबर 2020 की एक खबर मिली। खबर के अनुसार “किसान कानून के समर्थन में भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा के आगे नारायणगढ़ में किसान सड़क पर लेट गए। कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ट्रैक्टर चला रहे थे जबकि अंबाला सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौर सहित अन्य पदाधिकारी उस पर सवार थे।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो करीब चार साल पुराना है। नायब सिंह सैनी पहले कुरूक्षेत्र के सांसद थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें