फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पुलिस का सीसीटीवी तोड़ते हुए पुराना वीडियो संभल हिंसा से जोड़कर वायरल, पड़ताल में जानें सच

Wed, 11 Dec 2024 02:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कुछ सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो संभल का है। 

 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस वाले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरी घटना का एक व्यक्ति अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इस वीडियो को संभल हिंसा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो संभल का है। संभल में हाल ही में हिंसा हुई है। यूजर्स इस वीडियो को संभल से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। 

 शाहआलम.सिद्दीकी नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो इंस्टाग्राम पर संभल हिंसा सो जोड़कर शेयर किया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


 फलाने भाऊ (@falane_0) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “हमने कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है लेकिन संभल फाइल लाइव देख रहे है , संभल में लोगों के घरों पर लगे cctv कैमरे को देख जा सकता है पुलिस वाले कैसे तोड़ रहे है। संभल के सभी पुलिस और अधिकारियों का फोन जांच हो पता चल जाएगा कि #दंगा किसने और क्यों करवाया है।” (पोस्ट को ज्यों का त्यों लिखा गया है।) (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 
तौहीद खान (@1314Tauheed) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आप खुद देख ले कैसे सम्भल की पुलिस अपना दहशत छुपाने के लिए कैमरे तोड़ रही है इन पुलिस वालों पर कार्रवाई की जगह प्रमोशन और पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।” (पोस्ट को ज्यों का त्यों लिखा गया है।) (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें पता चला कि इस वीडियो को कई लोगों ने 2020 में शेयर किया था। उस समय के एक्स पोस्ट आप यहां, यहां और यहां देख सकते है। 

इन पोस्ट के साथ बताया गया था कि ये वीडियो 2020 में दिल्ली में हुए हिंसा के दौरान का है। यहां पुलिस ने कैमरों को नष्ट कर दिया था। 

आगे पड़ताल करने पर हमें द क्विंट की एक खबर मिली जिसे 26 फरवरी 2020 में प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि एक वीडियो क्लिप में दिल्ली पुलिस के जवान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खुरेजी विरोध प्रदर्शन के पास एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 26 फरवरी को खुरेजी में चल रहे विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने खाली करा दिया था।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2020 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। संभल हिंसा से वीडियो का कोई संबंध नहीं है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें