फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल, जानें सच

Fri, 06 Sep 2024 06:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर नीतीश और तेजस्वी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बिहार में एक बार फिर सत्ता बदलने की संभावना है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछने कुछ वर्षों में बिहार में नीतीश कुमार का कई बार पाला बदलना चर्चा का विषय रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर नीतीश का तेजस्वी, लालू और राबड़ी से मिलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया जा रहा है इसमें दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार लालू यादव के आवास पर पहुंचे। जिससे बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन होने की संभावना है। सोशल मीडिया पोस्ट में 2 से 3 दिन के अंदर नीतीश और तेजस्वी की ये दूसरी मुलाकात बताई जा रही है। 

शैलेन्द्र यादव (@ShailenderA2Y) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “बिहार में खेला होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज नीतीश कुमार जी और लालू यादव जी के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। 3-4 दिन के अंदर नीतीश जी और तेजस्वी जी की ये दूसरी मुलाकात है।” अनुपम शर्मा गिरुडी ऑफिशियल (@anupamsharma654) नाम के एक एक्स अकाउंट से ये वीडियो शेयर करके लिखा गया “क्या देश मे बड़ा खेले होने वाला है।' आस्था यादव (@astayadav_2003) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा “नीतीश कुमार जी चार दिन में दूसरी बार तेजस्वी यादव जी और लालू यादव जी से मुलाकात कर रहे हैं। क्या लगता है दोस्तों खेला होगा कि नहीं”
विज्ञापन


पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इससे जुड़ी कई खबरें गूगल पर हमें देखने को मिलीं। वीडियो में जो तस्वीरें दिख रही हैं इससे जुड़ा एक ट्वीट एएनआई ने 5 सितंबर 2022 में किया था। 

एएनआई ने ट्वीट करते हुए लिखा था “पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। नीतीश कुमार आज दिल्ली आएंगे।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो दो साल पुराना है। इसे अभी का बताकर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें