फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: महाराष्ट्र पुलिस की इफ्तार पार्टी के पुराने वीडियो को यूपी का बताकर किया जा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 17 Mar 2025 04:20 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पुलिस इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो यूपी में अखिलेश यादव के शासन काल का है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पुलिस के कुछ जवान इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश है। कहा जा रहा है कि जब यहां अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब पुलिस वालों को थाने में इफ्तार पार्टी का आयोजन करना पड़ता था। 

देवाशीष अजितकुमार भट्टाचार्य नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “सत्ता का मद और अधिकारियों की अहमियत ...जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में ..
विज्ञापन

अखिलेश मुख्यमंत्री थे। तब पुलिस थाने में इफ्तार पार्टी का आयोजन पुलिसकर्मियों को करना पड़ता था ..” (पोस्ट का आर्काइव लिंक



दिलीप कुमार सिंह (@DilipKu24388061) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सत्ता का मद और अधिकारियों की अहमियत ...जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में ..अखिलेश मुख्यमंत्री थे। तब पुलिस थाने में इफ्तार पार्टी का आयोजन पुलिस कर्मियों को करना पड़ता था ..”(पोस्ट का आर्काइव लिंक
 

Rajusingh.rajput.5815 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “सत्ता का मद और अधिकारियों की अहमियत ..जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में ..
अखिलेश मुख्यमंत्री थे। तब पुलिस थाने में इफ्तार पार्टी का आयोजन पुलिस कर्मियों को करना पड़ता था।.. (पोस्ट का आर्काइव लिंक
 


पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक एक्स अकाउंट पर यही वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 30 अप्रैल 2022 को शेयर किया गया था। इससे यह साफ हो गया कि वीडियो दो वर्ष पुराना है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “सोलापुर पुलिस कमिश्नर ने उर्दू माध्यम के छात्रों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन कर समाज के लिए एक अच्छी मिसाल कायम की” आपको बता दें कि सोलापुर महाराष्ट्र का एक शहर है। 

इसके बाद हमें मुस्लिम मिरर नाम के एक वेबसाइट पर भी खबर देखने को मिली। इस वेबसाइट पर भी 2022 में इस खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था सोलापुर शहर के पुलिस आयुक्त श्री हरीश बैजल, आईपीएस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सामाजिक उर्दू प्राथमिक विद्यालय के 100 से अधिक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि महाराष्ट्र का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें