सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के साथ कुछ लोगों की भीड़ बदसलूकी करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उन्हे गाड़ी में घुसने नहीं देते हैं।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा पर उन्हें पीटा गया।
मनु (@Jenni15011) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का कहना है कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस का एनकाउंटर करेगा, उसे वे 1,11,11,111 रुपये इनाम देंगे! लेकिन ये देखो आज पब्लिक ने राज शेखावत जी की पगड़ी को गिरा दियाI”
विकास बिश्नोई (@ImVikashbishnoi) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया “लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर 1,11,11,111 ₹ की घोषणा वाले करणी सेना के शूरवीर को जनता ने पूर्ण राशि प्रदान कर थी ‘पगड़ी na'ak,यानी पगड़ी से माफ़ी मांग’
राज शेखावत को जनता न रेल बना दिया था।”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ये घटना 9 अप्रैल 2024 की है। खबर में बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से क्षत्रिय करणी सेना के नेता राज शेखावत को हिरासत में लिया था। क्षत्रिय करणी सेना के नेता परसोत्तमभाई रूपाला की टिप्पणी पर गांधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय में घेराव की तैयारी में थे। सहायक पुलिस आयुक्त वीएन यादव ने जानकारी देते हुए कहा था कि हमने राज शेखावत को हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया था।
टीवी9 राजस्थान के
यूट्यूब चैनल पर भी हमें ये वीडियो पोस्ट मिला। इस वीडियो को छह महीने पहले पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था “करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत के साथ ऐसी बदसलूकी, बीजेपी में मुश्किल?”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। जिसे राज शेखावत के वीडियो के साथ गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।