फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा की 5 साल पुरानी तस्वीर वायरल, जानें फोटो की पूरी असलियत

Tue, 24 Sep 2024 07:56 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ में कुमारी सैलजा की एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर को वायरल करके उसे हाल ही के होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में विधानसभा चुनावों का माहौल गर्म है। चुनाव के बीच कुमारी सैलजा की कांग्रेस से नाराजगी की खबरें आईं। चुनाव में प्रचार से कांग्रेस सांसद कुमारी कुमारी सैलजा की दूरी पर सवाल उठे जिसका भाजपा ने मुद्दा बनाया। ऐसे में एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच चल रही अनबन की खबरों के बाद यह तस्वीर कई लोगों को चौका रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया है कि यह तस्वीर हाल ही की है। यह तस्वीर हरियाणा कांग्रेस के अंदर चल रही अनबन की खबरों के बीच सामने आई है।

Amock_ (@Amockx2022) नाम के एक यूजर ने लिखा “भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा से मुलाकात की और भाजपा आईटी सेल द्वारा बताए गए सभी दुष्प्रचार को तहस नहस कर दिया। यह जोड़ी 8 अक्टूबर को भाजपा को हरा देगी और उन्हें बाहर कर देगी। हमें बस उनकी साथ में रैलियों की जरूरत है।”
विज्ञापन

 

Omniscient Chautala (@Highonchoorma) नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया “भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कुमारी शैलजा कांग्रेस में शामिल हुईं।”
 

पड़ताल 
पीटीआई ने इस तस्वीर की पड़ताल की। सबसे पहले पीटीआई ने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से पीटीआई को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक्स अकाउंट पर ये तस्वीर मिली। हुड्डा ने 24 सितंबर 2019 को इस तस्वीर को शेयर करते हुए सैलजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। 
इस तस्वीर से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट भी पीटीआई ने शेयर की द प्रिंट ने वायरल हो रही तस्वीर को 2019 में एक खबर में छापा था जिसका शीर्षक था “कुमारी शैलजा ने कहा- पार्टी में अब कोई लड़ाई नहीं, मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा का चुनाव।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर पांच साल पुरानी है। इसे गलत दावे के साथ अभी वायरल किया जा रहा है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें