फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: प्रयागराज के महाकुंभ में नहीं हुआ कोई ड्रोन शो, भ्रामक दावा किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 07 Jan 2025 06:19 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर महाकुंभ का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में ड्रोन से लाइट शो होता हुआ नजर आ रहा है। Logically Facts ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन से लाइट शो में आकाश में कुछ चित्र बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


दावा क्या है
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला जनवरी 13, 2025 से शुरू होगा और फ़रवरी 2025 तक चलेगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों ड्रोन को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित कर एक ड्रोन शो दिखाया गया है, जिसमें लाइटनिंग और सैंटा क्लॉस की आकृतियां दिखाई गईं हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे प्रयागराज में महाकुंभ का बताया जा रहा है।

एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए मनीष कश्यप, जो अक्सर फ़ेक न्यूज़ फ़ैलाने के लिए जाना जाता है, ने कैप्शन दिया, "अद्भुत आलौकिक प्रयागराज महाकुंभ।" पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें। ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट यहां, यहां, यहां और यहां देखें।


वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो प्रयागराज में कुंभ मेले का नहीं, बल्कि अमेरिका के टेक्सास में ड्रोन कंपनी यूवीफाई के सहयोग से स्काई एलीमेंट्स द्वारा आयोजित एक ड्रोन शो का है।

पड़ताल 

विज्ञापन

सबसे पहले, वायरल वीडियो में ड्रोन की मदद से दिखाई गई सैंटा क्लॉस की आकृतियां कुंभ मेला के संदर्भ में संदेहास्पद लगीं, क्योंकि कुंभ हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है। वहीं, दूरदर्शन नेशनल (आर्काइव यहां) और महाकुंभ 2025 (आर्काइव यहां) के एक्स अकाउंट से शेयर की गई प्रयागराज के संगम तट पर हुए ड्रोन शो में 'ओम' और 'भगवान शंकर' की आकृतियां प्रदर्शित की गई थीं।

इसके बाद, वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर लॉजिकली फैक्टस ने ‘स्काई एलिमेंट्स ड्रोन्स’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही वीडियो (आर्काइव यहां) मिला, जिसे दिसंबर 6, 2024 को “5,000 ड्रोन सैंटा” कैप्शन के साथ अपलोड किया गया था। 

यह वीडियो 'स्काई एलिमेंट्स ड्रोन शोज़' के यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स वीडियो (आर्काइव यहां) के रूप में अपलोड किया गया है।

इसी चैनल पर दिसंबर 12 और 22, 2024 को अपलोड किए गए वीडियो में भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। दिसंबर 12 को अपलोड किए गए वीडियो (आर्काइव यहां) में जानकारी दी गई कि स्काई एलिमेंट्स ने यूवीफाई के सहयोग से अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो आयोजित किया, जिसमें छुट्टियों की भावना को दर्शाने वाले दृश्य - एक सुंदर थैंक्सगिविंग टर्की, एक विंटर वंडरलैंड और जिंजरब्रेड विलेज (जो अब गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार आधिकारिक तौर पर सबसे बड़ा है) दिखाए गए।

 

वायरल वीडियो और स्काई एलिमेंट्स ड्रोन शोज़ वीडियो के बीच तुलना का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

इस ड्रोन शो के बारे में स्काई एलिमेंट्स की वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है। साथ ही, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर भी इसका एक वीडियो मौजूद है। 

इस बारे में   लॉजिकली फैक्टस को फॉक्स4 न्यूज़टाइम्स ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स की न्यूज रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें बताया गया है कि स्काई एलिमेंट्स ने क्रिसमस से पहले टेक्सास के मैन्सफील्ड में 5,000 ड्रोन उड़ा कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस शो का आयोजन स्काई एलिमेंट्स और ड्रोन कंपनी यूवीफाई के सहयोग से किया गया था।

पड़ताल का नतीजा 
लॉजिकली फैक्टस की अब तक की जांच से यह साफ़ हो जाता है कि प्रयागराज में महाकुंभ के ड्रोन शो का बताकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह दरअसल अमेरिका के टेक्सास में क्रिसमस से पहले आयोजित एक ड्रोन शो का है।

(This story was originally published by Logically Facts as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें