फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: युवक से मारपीट और मुंह पर पेशाब करने वाली घटना में जातिगत एंगल नहीं, पढ़ें पड़ताल

Fri, 04 Oct 2024 08:27 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। साथ ही उसके ऊपर पेशाब भी किया जा रहा है। दावा है कि दलित होने के कारण उसके साथ ऐसा किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में दावा भ्रामक निकला। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। इसके साथ ही व्यक्ति के ऊपर पेशाब भी किया जा रहा है। दावे में यह मामला उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दलित व्यक्ति को पीटा जा रहा है। साथ ही उसके ऊपर पेशाब भी किया जा रहा है। ये मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का बताया जा रहा है। 

Ambedkarite People's Voice (@APVNews_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “शर्मनाक : दलित युवक को पीट कर ऊपर किया पेशाब। सोनभद्र में दबंगों ने पहले दलित युवक को लाठी डण्डे से किया पिटाई, पिटाई के बाद उसके ऊपर किया पेशाब। फिर वीडियो वायरल किया। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर गेट नम्बर एक के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो।”
विज्ञापन

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ (@Global__Bharat) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यूपी के #सोनभद्र में दबंगों ने पहले दलित युवक को लाठी डण्डे से किया पिटाई । पिटाई के बाद उसके ऊपर किया #पेशाब। वीडियो वायरल.। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर गेट नम्बर एक के पास का बताया जा रहा वीडियो।पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।”
 

पड़ताल

इस घटना पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने  अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि घटना 26 सितंबर की है जहां एक आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और साथ ही उसके ऊपर पेशाब भी किया गया। 

इस मामले में सोनभद्र पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस की तरफ से कहा गया युवक को उसके ही कुछ मोहल्ले वालो ने पीटा है। घटना के बाद पीड़ित तुरंत बैढ़न (मध्य प्रदेश) इलाज के लिए चला गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अंकित भारती को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इन के नाम पुलिस ने श्रवण कुमार, प्रीतम, निखिल कुमार, रवि रावण बताएं हैं। कहीं भी किसी विशेष जाति के लिए नफरत होने पर मारपीट की बात नहीं की गई है। 
 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि पीड़ित को किसी विशेष समुदाय या जाति से होने कारण नहीं पीटा गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें