फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में नितिन गडकरी ने की राहुल गांधी की तारीफ? वायरल वीडियो की असलियत ये है

Fri, 27 Dec 2024 05:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दावा किया जा रहा है कि नितिन गडकरी राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई...

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे साझा कर दावा किया जा रहा है कि इंटरव्यू में गडकरी राहुल गांधी का तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इंटरव्यू के दौरान नितिन गडकरी ने राहुल गांधी का तारीफ की है। वीडियो में दिखाई देते है कि एंकर पूछ रही हैं कि आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं? जिस पर नितिन गडकरी करते है कि दूर से मैं जिन्हें छोटा समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं।

डॉ. चंदन यादव नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “एंकर: आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं? नितिन गडकरी: दूर से मैं जिन्हें समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं। जननायक ऐसे ही होते हैं जिन्हें दुश्मन भी कम नहीं आंक सकते।…” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन




ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “एंकर: आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं? नितिन गडकरी:  दूर से मैं जिन्हे छोटा समझ रहा  था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल हो रहे वीडियो का पूरा वर्जन बीबीसी के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस इंटरव्यू को 10 अक्तूबर को पोस्ट किया गया था। इसमें एंकर रुपा झा नितिन गडकरी के साथ इंटरव्यू कर रही थीं। वीडियो में 26 मिनट 57 सेकंड पर एंकर नितिन गडकरी से सवाल पूछती हैं कि आप राहुल को किस तरह देखते हैं। लेकिन नितिन गडकरी जवाब में वैसा कुछ नहीं बोलते जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। 

इंटरव्यू के आखिर में 27 मिनट 48 सेकंड पर गडकरी यह कहते हुए जरूर सुनाई देते है तकि जिन लोगों को मैं दूर से बहुत बड़ा समझ रहा था, उनके नजदीक जाने के बाद मुझे पता चला कि वे छोटे हैं. और दूर से जिन्हें मैं छोटा समझ रहा था, उनके नजदीक जाकर मुझे पता चला कि वो बहुत बड़े हैं।” 

पूरा इंटरव्यू देखने पर हमें पता चला कि नितिन गडकरी ने राहुल गांधी के बारे में कोई ऐसा जवाब नहीं दिया जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा है। 

पड़ताल की नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को एडिट करके भ्रामक तरीके से दावा किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें