फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या लेबनान पर इस्राइली हमले के बाद फूट-फूट कर रोए नसरुल्ला, जानें वीडियो की असलियत

Thu, 26 Sep 2024 11:52 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर हिजबुल्ला के प्रमुख नसरुल्ला के रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले पेजर और फिर वॉकी-टॉकी धमाकों और इस्राइल के लेबनान पर मिसाइल हमलों में हिजबुल्ला के कई के कई सदस्य मारे गए। इस्राइल के हालिया हमले में लेबनान में 500 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिजबुल्ला प्रमुख नसरुल्ला जोर-जोर से रोते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है दावा

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के लेबनान पर हमले के बाद कमांडर की मौत होने के बाद नसरुल्ला जोर-जोर से रोने लगे। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

Er. Rajesh Singh (@Kumar1975Rajesh) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “नाम-: हसन नसरुल्लाह। पेशा-: हिज्बुल्लाह का कमांडर। जब 7 अक्तूबर 2023 को आतंकी संगठन "हमास" ने इस्राइल पर हमला किया था तो ये ठहाके लगाकर "हंस" रहा था। आज जब इस्राइल ने हिज्बुल्लाह कि "लंका" लगा दी है तो "रो" रहा है और जान की "भीख" मांग रहा है! 
विज्ञापन

 

जितेंद्र प्रताप सिंह (@jpsin1) 7 अक्टूबर को ये दरिंदा हिजबुल्लाह चीफ  हसन नसरुल्लाह खूब खुशियां मना रहा था आप लोगों ने अल जजीरा पर वीडियो देखा ही होगा दूसरे आतंकियों से गले मिल रहा था बधाई दे रहा था और आज इसकी हालत देखी फूट-फूट कर रो रहा है। ईश्वर की महिमा अपरंपार है।
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। 12 अगस्त 2022 को हमें ये वीडियो ‘Hussani Media’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ अरबी भाषा में एक कैप्शन था। यहां से यह बात साफ हो गई कि वीडियो पुराना है। 

आगे सर्च करने पर हमें हैथम ज़ैद नाम से एक यूट्यूब चैनल पर इस वायरल वीडियो का पूरा वीडियो मिला। इस वीडियो को 13 अगस्त 2022 को प्रकाशित किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “ हसन नसरल्लाह फूट-फूट कर रो पड़े” 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। इसका हाल के इस्राइली हमलों से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें