सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग भीड़ पर पत्थर फेंक रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तरकाशी का है। यहां हिंदुओं द्वारा मस्जिद गिराने की मांग करते हुए के लिए रैली निकाली गई थी।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिंदुओं की जन आक्रोश रैली पर मुसलमानों ने पत्थर बाजी की।
रोहित हिंदू (@RohitMishr73995) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कश्मीर छोड़ो अब देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जैसे धार्मिक स्थलों पर आदिवासियों ने आदिवासियों पर पत्थरबाजी की... अब भी वक्त है देवभूमि वासियों का समय इन सभी को अलग करो, बाकी ये सात-सात तीर्थस्थलों से भटके हुए हैं ये .. न कोई दीन न ईमान”
श्री निवास सिंह (@SinghShree1619) “जेहादी हमेशा युवाओं की बर्बादी उत्तरकाशी में हिंदू समुदाय के अवैध मस्जिदों और उत्तराखंड में जनसंख्या रोहिंग्या आबादी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। मगर जॉम्बीज को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उन लोगों ने छतों से पत्थरबाजी शुरू कर दी।”
पड़ताल
इस दावे का सच जानने के लिए हमने कई खबरें देखी जहां हमें इस जन आक्रोश रैली के संबंध में कई खबरें मिली। हमें यहां कहीं भी मुसलमानों के द्वारा रैली पर पत्थर फेंके जाने के दावे के बारे में पता नहीं चला।
आगे हमने उत्तरकाशी पुलिस के एक्स हैंडल को देखा, जहां हमें पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव का बयान मिला। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की थी। जिसमें कई पुलिस वालों को भी चोटों आई थी।
उत्तरकाशी पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई यह खबर कि उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली में विशेष समुदाय द्वारा पथराव किया गया, भ्रामक है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो सांप्रदायिक रंग देकर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।