फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मुस्लिम बच्चों का भारत में ट्रेन की पटरी से छेड़छाड़ करने का दावा, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fri, 30 Aug 2024 07:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: ट्रेन के ट्रैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे भारत का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। इसमें तीन बच्चे ट्रेन के ट्रैक के साथ कुछ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एप एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रेन की पटरी पर तीन छोटे बच्चे दिख रहे हैं। इनमें से एक बच्चे के हाथ में बड़ा सा पाना है जिससे वो पटरी पर कुछ हरकत करता दिख रहा है। इन बच्चों ने कुर्ता पजामा पहना हुआ है। बाद में दोनों बच्चे भी पटरी पर कुछ हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो के आखिर में एक बच्चा सफेद रंग की एक पोटली पटरी के दूसरी तरफ तरफ खड़े व्यक्ति को देता दिख रहा है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 
मनीष कश्यप सन ऑफ बिहार (@ManishKasyapsob) नाम के एक यूजर जिसके एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, ने वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है किया है कि ये बच्चे ट्रेन की पटरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस यूजर ने लिखा है “वीडियो पता नही कहा की है पर आप कपड़ो से पहचान सकते हो ये महानुभाव लोग कौन हैं @RailMinIndia, @AshwiniVaishnaw. महोदय जितने भी रेलवे पटरी के आस पास झुग्गी झोपड़ी में पड़े है उन्हें हटाओ नहीं तो किसी दिन ये बहुत बड़ा कांड कर देंगे”
 

 

स्क्विंट नियॉन (@TheSquind) नाम के एक और एक्स यूजर नें लिखा है “फॉल्ट न्यूज: बच्चे रेलवे ट्रैक पर स्पैनर से खेल रहे हैं!”
 

अभिषेक गुप्ता (@mind_kracker) नाम के एक यूजर ने लिखा “रेल जिहाद चरम सीमा पर है। रोज किसी ने किसी ट्रेन ट्रैक पर पत्थर या कोई और चीज़ पाई जा रही है , मुसलमान आखिर चाहता क्या है ?”
विज्ञापन

 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल शुरू करने के लिए सबसे पहले हमने वीडियो को कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कुछ पुराने पोस्ट मिले। यहां से ये साबित हो गया कि ये वीडियो हाल फिलहाल का तो नहीं है। पड़ताल में आगे बढ़ने पर हमें “पाकिस्तानी ट्रेन” नाम से एक फेसबुक अकाउंट मिला इस अकाउंट में वायरल वीडियो को 5 दिसंबर, 2023 में शेयर किया था। इस के साथ उर्दू में एक कैप्शन भी लिखा गया था। इस कैप्शन को हमने गूगल ट्रांसलेशन के माध्यम से समझने की कोशिश की। इसमें लिखा था “सर ताज खां पहाड़ी बोट बेसिन चौकी के पास रेलवे लाइन का कीमती सामान चोरी किया जा रहा है।”

ये वीडियो हमें मोमेंटिक न्यूज़ नाम के एक और फेसबुक अकाउंट पर मिला। इनके अकाउंट पर पाकिस्तान की कई खबरें प्रकाशित की गई हैं। पड़ताल के लिए हमने इस चैनल के फेसबुक पर मौजूद जानकारी से इसके संचालक से संपर्क किया और वीडियो की लोकेशन जानने की कोशिश की। इसी कड़ी में हमारी बातचीत एडविन माहेर नाम के एक व्यक्ति से हुई जो मोमेंटिक न्यूज चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बोट बेसिन एक जगह है जहां से ये रेलवे ट्रैक गुजरता है वहां के लोकल ट्रैक का सामान निकाल रहे थे ताकि उसे बेचा जा सके। 

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल में ये साफ है कि वायरल वीडियो के भारत से होने के दावे में कोई सत्यता नहीं है। साथ ही ये वीडियो साल 2023 का है।

 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें