सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में गायिका मोनाली ठाकुर नजर आ रही हैं। जिसमें वो संगीत के एक कार्यक्रम में पहुंचने के बाद वहां से नाराज होकर जाने के बारे में लोगों को बता रही है।
क्या है दावा
आपको बता दे कि वाराणसी में मोनाली ठाकुर का एक लाइव कॉन्सर्ट था जिसमें वो पहुंची थी। दावा किया जा रहा है कि वहां उनके साथ छेड़छाड़ हुई जिसके बाद वो कॉन्सर्ट को बीच में छोड़कर निकल गईं।
यूपी कांग्रेस (@INCUttarPradesh) नाम के एक एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करके लिखा गया “फ़िल्म एक्टर सुनील पाल और मुश्ताक के अपहरण के बाद बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर को वाराणसी में छेड़छाड़ से तंग आकर अपना कॉन्सर्ट बंद करना पड़ा। योगी जी फिल्म सिटी की बात करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश से एक्टर का अपहरण हो जाता है और सिंगर को छेड़छाड़ की वजह से कॉन्सर्ट बंद करना पड़ता है। बताइये! यूपी के लोग अब और कितना चुस्त-दुरुस्त कानून-व्यवस्था चाहते हैं? वैसे फ़िल्म सिटी बने या न बने मगर यूपी के हर सिटी में क्राइम पर फिल्म जरूर बन सकती है।”
(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
अरुंधति रॉय पैरोडी (@ARoyUniverse) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “वाराणसी में गायिका मोनाली ठाकुर ने आयोजकों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और बदतमीजी के चलते अपना शॉ कैंसिल करना पड़ा।” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इससे जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। यहां हमें मामले से जुड़ी कई खबरें मिलीं।
हिंदुस्तान में हमें इस मामले से जुड़ी खबर मिली। इस खबर में बताया गया था कि “गायिका मोनाली ठाकुर ने खराब प्रबंधन के कारण वाराणसी में अपना शो बंद करने के बाद अपने प्रशंसकों से माफी मांगी। मोनाली ने मामूली व्यवस्था की आलोचना की और कहा कि वह कार्यक्रम में 'गड़बड़ी' से 'निराश' हैं। उन्होंने आयोजकों को "बेकार, अनैतिक और गैर-जिम्मेदार" भी कहा।
आगे हमें
बॉलीवुड हंगामा पर इसके बारे में खबर मिली जिसमें बताया गया कि मोनाली ठाकुर 22 दिसंबर को वाराणसी में अपने लाइव परफॉरमेंस को सिर्फ 45 मिनट बाद ही छोड़कर चली गईं। गायिका ने प्रबंधन व्यवस्था खराब और खराब स्टेज की स्थिति को अचानक खत्म होने का कारण बताया, साथ ही अपनी और अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि मोनाली ठाकुर व्यवस्था खराब होने के कारण शो को बीच में छोड़कर गई थीं।