फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: सीरिया में ईंधन टैंकर में विस्फोट का वीडियो पाकिस्तान का बताकर किया जा भ्रामक दावा, पढ़ें पड़ताल

Mon, 31 Mar 2025 05:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक भयानक विस्फोट होता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह धमाका पाकिस्तान में हुआ है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ा विस्फोट दिख रहा है और लोग उस स्थान से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तान के सेना मुख्यालय में हुआ विस्फोट है। 

नवीन कुमार जिंदल (@naveenjindalbjp) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पाकिस्तान के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि रमजान में भी मुसलमानों ने ही पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में जोरदार ब्लास्ट कर दो दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों को ज़िंदा जला कर राख कर दिया।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

आर्यन एज नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “पाकिस्तानी सेना मुख्यालय में भीषण विस्फोट, 20 सैनिक जिंदा जले!” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन




पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें रोनाही टीवी पर इस तस्वीर से जुड़ी हुई यह खबर देखने को मिली। रोनाही टीवी एक कुर्दिश टेलीविजन चैनल है जो दुनिया भर के कुर्दों पर केंद्रित है। कुर्द एक ईरानी जातीय समूह है। 
यह खबर 18 मार्च 2025 को प्रकाशित हुई दिखाई दी। इस खबर में सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) ने बताया कि दमिश्क के डौमा शहर में एक विस्फोट हुआ। यह विस्फोट एक ईंधन ट्रक के विस्फोट के कारण हुआ। सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि इसके कारण दो नागरिक घायल हो गए, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट जानबूझकर किया गया था या नहीं।

सीरिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी हमें यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 15 मार्च 2025 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था “डौमा में ईंधन टैंकर में विस्फोट” यहां भी इस वीडियो को दमिश्क के डौमा शहर का बताया गया है। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो पाकिस्तान का नहीं बल्कि सीरिया का है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें