फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: हज विमान के लाल सागर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा गलत, पड़ताल में जानें सच

Thu, 29 May 2025 08:43 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर विमानों की दुर्घटनाग्रस्त होने के पोस्ट को शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मॉरीटानिया का हज विमान लाल सागर के पास गिरकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 220 हज यात्री मारे गए। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दो फोटो और एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में अलग-अलग तरह से विमान क्रैश होते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दिख रहा है कि विमान के बगल में आग लगी है और उसका आगे का हिस्सा टूटा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में विमान के आसपास लाशें भी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि एक विमान जमीन पर गिरा है और उसमें आग लगी हुई है। इसके साथ ही बहुत धुंआ भी उठता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही एक वीडियो में विमान पानी में डूबता हुआ नजर आ रहा है।  इन फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मॉरीटानिया का हज विमान लाल सागर के पास गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 220 हज यात्री मारे गए। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल करने पर किसी भी मीडिया रिपोर्ट से हमें यह जानकारी नहीं मिली है। पोस्ट में दिख रही दो तस्वीरें अलग-अलग घटना से संबंधित हैं। साथ ही एक तस्वीर के एआई से बने होने की जानकारी मिली है। 

क्या है दावा 
इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मॉरीटानिया का हज विमान लाल सागर के पास गिरकर हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार 220 यात्रियों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। 
विज्ञापन


सलमान (@Salman1437914) नाम के एक एक्स यूजर ने इन तस्वीरों को शेयर करके लिखा “मॉरीटानिया का हज विमान लाल सागर के पास गिरकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त – 220 हाजी शहीद ..मॉरीटानिया से हज के लिए जा रहा एक विमान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यह दुखद घटना लाल सागर (Red Sea) के पास घटी, जिसमें विमान में सवार 220 हाजी साहबान शहीद हो गए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां और इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

  पड़ताल


पहली तस्वीर 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने पहली फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस तस्वीर में विमान के आसपास लाशें पड़ी हुई नजर आ रही है। रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इस तरह की कोई तस्वीर कहीं देखने को नहीं मिली। तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें इस तरह की कोई फोटो कहीं देखने को नहीं मिली। इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें इस फोटो में कई ऐसी चीजें दिखीं जो असामान्य सी थीं। इसके बाद हमें फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। आगे हमने फोटो के एआई से बने होने का पता लगाने के लिए हाइव पर फोटो को चेक किया। हाइव मॉडरेशन से फोटो के एआई से बने होने का पता लगता है। हाइव से हमें पता चला कि इस फोटो के 90.7% एआई से बने होने का अनुमान है। 

दूसरी फोटो 

दूसरी फोटो जिसमें विमान में आग लगी हुई है हमने उसे गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस फोटो से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट मिली। हमें वैनगार्ड जो की एक नाइजीरियाई प्रकाशन है की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में फोटो को 2015 की छपी खबर में इस्तेमाल किया गया था। इससे यह साबित होता है कि फोटो 2015 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका हालिया होने का दावा गलत है। 

 

वीडियो की पड़ताल

 वीडियो को  ध्यान से देखने पर डूब रहे विमान पर ‘TANAP’ लिखा दिखाई दिया। इसके बाद हमने इसे इंटरनेट पर सर्च किया। यहां  हमें TANAP airline सर्च किया। यहां हमें कई विमान की तस्वीर मिली। साथ ही एक फेसबुक पोस्ट भी मिली जिसमें वायरल हो रहा वीडियो मौजूद था। इस पोस्ट को अक्तूबर 2020 में प्रकाशित करके बताया गया था कि एक एयरबस A330 को एजियन सागर (मध्य सागर) में लगभग 30 मीटर की गहराई पर कृत्रिम चट्टान के रूप में डुबोया जा रहा है। विमान इब्रिस हार्बर (उत्तर-पश्चिमी प्रांत एडिरने के केसन जिले में) से लगभग 1 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है।

 

 

  इसके बाद हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो को सर्च करने की कोशिश की । यहां हमें बीबीसी की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 2019 में प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि गोताखोरी पर्यटन के लिए तुर्की एयरबस विमान को डुबोया गया। तुर्की के उत्तर-पश्चिमी तट पर एक अप्रयुक्त एयरबस A330 यात्री विमान को जानबूझकर डुबो दिया गया है ताकि गोताखोरी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। 65 मीटर (213 फीट) लंबे इस विमान को एडिरने प्रांत में इब्राइस हार्बर के पास एजियन सागर में 30 मीटर गहराई में डुबोया गया। स्थानीय अधिकारियों को उम्मीद है कि यह क्षेत्र जल्द ही गोताखोरों के लिए स्वर्ग बन जाएगा।

  पड़ताल का नतीजा 
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि मॉरीटानिया का हज विमान लाल सागर के दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। पोस्ट को झूठी जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें