सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक मौलाना को चप्पलों से पीट रही है। आसपास के लोग उसे रोकते हैं लेकिन वो फिर भी मौलाना को मारने लगती है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है मुस्लिम महिला के पति ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत में उस महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवा के हलाला करवाने का फतवा जारी कर दिया। इसके बाद महिला ने उस मौलवी को पीट दिया।
मनोज श्रीवास्तव (@ManojSr60583090) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मौलानाओ और कतिपय गिरोगे महिला के शौहर ने 3 तलाकशुदा छुट्टियां छोड़ दीं। तो मौलानाओं ने महिला को सगे बेटे के साथ हल्ला बोल का फतवा जारी कर दिया। गुस्साई महिला ने अपने सगे बेटों के साथ निकाह-हल्ला की बात सुन कर भरी महफ़िल में मौलाना की पिटाई कर दी।
उमा शंकर राजपूत (@UmaShankar2054) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुस्लिम महिला" के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत मे उस महिला का "निकाह" उसके सगे बेटे से करवा के "हलाला" करवाने का फतवा जारी कर दिया अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला कर के बेटे की बेगम बनने से इंकार करते हुए बहादुर महिला ने मौलवी को पीट दिया भरे पंचायत में”
पड़ताल
इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमे
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी हुई खबर मिली। खबर में बताया गया था कि “मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में एक मौलाना ने झाड़ फूंक कर भूत प्रेत भगाने के बहाने युवती को कमरे में बंद करके छेड़खानी कर दी। पीड़िता की मां ने घटना के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत कर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो कस्बे में पंचायत बैठ गई। महिला ने भरी पंचायत में पंचों के सामने ही मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो में मौलाना को पीटने की वजह गलत बताई जा रही है।