फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: महाराष्ट्र के अमरावती का वीडियो पश्चिमी यूपी का बताकर किया गया वायरल, यहां पढ़ें पूरा सच

Thu, 13 Jun 2024 02:15 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, Newschecker ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो पश्चिमी यूपी का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के अमरावती का है। 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। इन चुनावों में भाजपा नीत एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है। वहीं इंडिया को 234 सीटें आई हैं। यूपी में विपक्षी गठबंधन ने 80 में से ज्यादातर सीटों पर कब्जा जमाया है। लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में मुस्लिम लोग राजपूतों के घरों के आगे जाकर गालियां देकर अश्लील हरकत कर रहे हैं।

हालांकि, Newschecker ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो पश्चिमी यूपी का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के अमरावती का है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो करीब 1 मिनट का है, जिसमें कुछ लोग डांस करने के दौरान अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग नारेबाजी करते भी नजर आ रहे हैं। (वीडियो में अश्लील दृश्य मौजूद हैं।)

वीडियो को वायरल दावे वाले कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है “पश्चिमी यूपी में जीत के बाद मुस्लिम लोग राजपूतो के घरो के आगे जाकर उनकी मां बहन की गालियां देकर अश्लील इशारे कर रहे हैं”।

विज्ञापन


Courtesy: X/jpsin1

Fact Check/Verification

Newschecker ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए वीडियो को ध्यानपूर्वक देखा। इस दौरान न्यूजचेकर को वीडियो में अंबानगरी लिखा हुआ एक बड़े आकार का लोगो दिखाई दिया।

संबंधित कीवर्ड को गूगल सर्च करने पर पाया कि यह जगह महाराष्ट्र के अमरावती शहर में मौजूद है। इस दौरान न्यूजचेकर को गूगल स्ट्रीट व्यू में वायरल वीडियो वाला लोगो भी दिखाई दिया. इसे आप नीचे देख सकते हैं।


Courtesy: Google Street View

इसके बाद न्यूजचेकर ने ऊपर मिली जानकारी के आधार पर संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया तो RCN डिजिटल नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 7 जून 2024 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। वीडियो में बताया गया था कि अमरावती लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखेड़े की जीत के बाद निकली रैली के दौरान राजकमल चौक के पास कुछ लोगों ने अभद्र और अश्लील इशारे किए थे।

विज्ञापन

Courtesy: YT/RCN Digital

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमरावती के कोतवाली पुलिस स्टेशन में आईपीसी 294 सहित कई धाराओं में 25 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें में 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी का बयान भी मौजूद था।

इस मामले को लेकर न्यूजचेकर ने कोतवाली पुलिस स्टेशन से भी संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो अमरावती का ही है और इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Conclusion

न्यूजचेकर की जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि वायरल वीडियो पश्चिमी यूपी का नहीं, बल्कि अमरावती का है।

Result- False

(प्रसाद एस प्रभू के इनपुट्स के साथ)

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें