फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कुकी विद्रोहियों से जुड़ा पुराना वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच्चाई

Sat, 11 Jan 2025 05:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमें एक युवक गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुकी समुदाय ने भारतीय सेना पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मणिपुर का है। जहां कुकी समुदाय के लोगों ने भारतीय सेना के कांगपोकपी शहर पर कब्जा कर लिया है। 

ऑर्डर ऑफ रजाकार (@RazakarOrder) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मणिपुर भारत के कुकी स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीय सेना से कांगपोकपी शहर छीन लिया है। भारतीय सेना और सीआरपीएफ इलाके से चली गई है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

फरदीन (@FardinAfzal) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुकी स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीय सेना के कांगपोकपी शहर पर कब्जा कर लिया है। भारतीय सेना को इस इलाके से जाना पड़ा है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो से संबंधित एक वीडियो कियम्बा मंगांग (kiyamba Mangang) नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को चैनल पर 23 अगस्त 2023 को प्रकाशित किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “कुकी उग्रवादियों ने मैतेई गांव वालों पर हमला किया।”

आगे सर्च करने पर हमें मणिपुर पुलिस का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में पुलिस ने ताजा घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में मणिपुर पुलिस ने लिखा था “03.01.2025 कंगपोकपी जिले में, साइबोल गांव में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की मांग को लेकर CoTU द्वारा आयोजित एक विरोध रैली हिंसक हो गई। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पथराव और पेट्रोल बम फेंक कर पुलिस अधीक्षक कंगपोकपी के कार्यालय पर हमला किया। सुरक्षा बलों ने भीड़ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पर्याप्त बल का प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। इस घटना में, मनोज प्रभाकर, एसपी कंगपोकपी जिले घायल हो गए और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी कंगपोकपी को आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया गया है और अब वह ठीक हैं और वर्तमान में स्थिति से निपटने में संयुक्त सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गई हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है और उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है वीडियो पुराना है। जिसे अभी हुई घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें