झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कहते दिख रहे हैं कि "राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोगों को कफन मुफ्त दिया जाएगा, इसका निर्णय लिया जाता है।"
क्या है दावा
इस वीडियो को को शेयर करके कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मुफ्त में कफन मुहैया कराना, सोरेन का चुनावी वादा है।
थर्ड टाइम (@Teesaribaar2528) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुख्यमंत्री जी झारखंड के लोगों को मुफ़्त में कफन देंगे, वाह रे मुख्यमंत्री जी। नये नये फ्रीबीस घोषणा की दौड़ मे आगे रहने के चक्कर मे, इस घोषणा का भावार्थ जानने की भी कोशिश नहीं की।
नरेश जी पाहुजा (@png60) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बड़ा फैसला, कफ़न मुफ़्त में दिया जाएगा। विपक्ष की निम्नस्तरीय राजनीति उस हद तक पहुँच गई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता… जहाँ अब उन्होंने मुफ़्त में मिलने वाली चीजों में “कफ़न” भी शामिल कर लिया है। क्या कहें?”
पड़ताल
इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च करने पर हमें ये वीडियो भाजपा प्रवक्त
संबित पात्रा के एक्स अकाउंट पर मिला। इस वीडियो को 2021 में पोस्ट किया गाया था। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो तीन साल पुराना है।
इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें पता चला कि 25 मई 2021 का है। खबर से पता चला कि ये ऐलान कोरोना काल में किया गया था। जब पूरे देश में लॉकडाउन था, सभी दुकानें बंद थी। उस समय लोगों की मौतें हो रही थी। लोगों को परेशानी न हो इसके चलते सोरेन सरकार ने ये ऐलान किया था कि मरने वालों के लिख कफन मुफ्त दिया जाएगा ताकि लोगों को समस्या न हो।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2021 का है। जिसे हाल का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।