सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घरों के बीच में से धुआं ऊपर उठता हुआ नजर आ रहा है। देखने से ऐसा लग रहा है कि घर में आग लगी हुई है।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो श्रीनगर के कन्यार का है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय अधिकारी कश्मीर में स्थानीय लोगों के घरों को जला रहे हैं।
Echoes (@echoes_vales) नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करके लिखा गया “भारतीय अधिकारी भारतीय कब्जे वाले कश्मीर में नागरिक संपत्ति जला रहे हैं, यह केवल एक अलग घटना नहीं है, उन्होंने कश्मीर में दो से अधिक अन्य अभियानों में पहले भी ऐसा किया है, जहां उन्होंने नागरिक संपत्तियों को जला दिया और स्वतंत्रता सेनानियों के शवों का अपमान किया।”
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमे
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ये घटना 2 नवंबर 2024 को हुई है। खबर के मुताबिक श्रीनगर के खानयार क्षेत्र में सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान सेना ने उस घर को आईईडी से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। धमाके के बाद घर से उठता हुई धुआं साफ नजर आ रहा है। इसमें एक विदेशी आतंकी की मारे जाने की जानकारी सामने आई थी।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।