फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भारत द्वारा 6 बांग्लादेशी छात्र नेताओं पर बैन लगाने का दावा, जानें वायरल खबर की सच्चाई

Mon, 02 Sep 2024 07:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: बांग्लादेश के विभिन्न न्यूज पोर्टल और भारत में भी एक्स पर ये खबर वायरल हो रही है कि भारत ने बांग्लादेश के छह छात्र नेताओं के वीजा को बैन कर दिया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद हालात अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। हाल में सोशल मीडिया मंच एक्स पर ऐसी ही एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बांग्लादेश के कुछ छात्र नेताओं के भारत में आने पर रोक की बात की जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 
सोशल मीडिया पर छह बांग्लादेशी छात्र नेताओं की तस्वीर वायरल हो रही है। इसके जरिए ये दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार में इन छह छात्र नेताओं के वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

प्रीमियमरजा (@PREMIUMERZA) नाम के एक एक्स यूजर ने बांग्लादेशी वेबसाइट ‘द मिरर एशिया’ का हवाला देते हुए लिखा है “भारत के विदेश मंत्रालय ने छह बांग्लादेशी छात्र नेताओं और उनके करीबी रिश्तेदारों को वीजा न देने के कारण ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है, उन पर भारत विरोधी भीड़ को भड़काने और भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।”

मुस्फीक अनम (@Musfiq_Anam13) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत सरकार ने बांग्लादेश के छह छात्र नेताओं पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है।” 
विज्ञापन

पड़ताल 
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने इंटरनेट पर इस खबर को सर्च किया इसमें हमें एएनआई का पोस्ट मिला। एएनआई ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत द्वारा छह बांग्लादेशी छात्र नेताओं को वीजा देने से इनकार करने की खबरें फर्जी हैं। 

इसके बारे में और अधिक पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया वहां से हमें पता चला कि अमर उजाला ने 2 सितंबर को बांग्लादेशी छात्रों के वीजा पर प्रतिबंध को फर्जी बताते हुए खबर चलाई थी। 

पड़ताल की नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ हो गया कि ये खबर फर्जी है। भारत ने ऐसे किसी वीजा पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें