फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की हिजाब पहनी हुई तस्वीर एआई से बनी, पढ़ें पड़ताल

Sat, 29 Mar 2025 05:12 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की हिजाब पहने तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर रमजान के समय की है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनाक्षी सिन्हा और करीना कपूर की हिजाब पहने तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि रमजान के मौके पर सोनाक्षी और करीना कपूर हिजाब में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करके दोनों अभिनेत्रियों पर तंज किया जा रहा है। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा (@SHATRUGHANAITC) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बेटियां तहज़ीब में प्यारी लगती है, क्यों दोस्तो ? रमजान मुबारक” (पोस्ट का आर्काइव)
विज्ञापन

 

घर-घर मोदी नाम के एक फेसबुक अकाउंट से तस्वीर को शेयर करके लिखा गया “रमज़ान का नूर” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले हमने इस तस्वीरों की गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें करीना या सोनाक्षी के इंस्टाग्राम पर इस तरह का कोई पोस्ट देखने को नहीं मिली। 

आगे हमने शत्रुघ्न सिन्हा के सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को खोजने की कोशिश की यहां भी हमें इस तरह की कोई भी तस्वीर देखने को नहीं मिली। 

इन तस्वीरों में दिख रहे कमेंट देखने से हमें इस तस्वीर में कुछ शक हुआ। इसके बाद हमने तस्वीर की जांच हाइव एप पर की। ये एक टूल है जिससे एआई के द्वारा बनाई गई फोटो का पता लगा सकते हैं। इस टूल ने वायरल हो रही तस्वीरे का एआई से बने होने की 99.4% संभावना जताई। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर एआई के माध्यम से बनाकर झूठ फैलाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें