सोशल मीडिया पर एक वीडियो में समुद्र में बहुत ऊंची लहर उठती हुई नजर आ रही है। इस लहर के कारण आसपास के घरों को नुकसान होते हुए भी नजर आ रहा है।
क्या है दावा
इस वीडियो को हाल ही में बैंकॉक में आए भूकंप का बताकर शेयर किया जा रहा है। विशाल लहरों से लोग बचकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
न्यूज नैना टाइम्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से लिखा गया “बैंकॉक में भूकंप के दिल दहला देने वाले विडियोज”
(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
एशियन न्यूज भारत नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया “बैंकॉक के दिल दहला देने वाला भूकंप का वीडियो कैमरे में कैद”
(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
अपनी खबर नाम के एक यूट्यूब चैनल से लिखा गया “बैंकॉक में भूकंप का दिल दहला देने वाले मंजर का वीडियो वायरल....” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
वीडियो में देखने के बाद हमने वीडियो के कमेंट देखे यहां हमें दिखा कई लोग वीडियो को एआई से बना हुआ बता रहे थे। वहां से हमें वीडियो पर संदेह हुआ। इसके बाद हमने वीडियो की जांच करनी शुरू की।
सबसे पहले हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें
stat.us.ai नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमें ये वीडियो 8 जनवरी 2025 को पोस्ट मिला। इस वीडियो को पोस्ट करके कैप्शन में लिखा गया था “इटली के तट पर ज्वालामुखी विस्फोट” इस अकाउंट ने एआई से बने हुए कई वीडियो को पोस्ट किया हुआ था।
यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो पुराना है। क्योंकि बैंकॉक में भूकंप 28 मार्च 2025 को आया था। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर जनवरी से मौजूद है।
इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को हाइव मॉडरेशन पर जांचा। हाइव एआई के माध्यम से बनी तस्वीरों का पता लगाने का काम करता है। इस टूल ने वायरल हो रही तस्वीरे का एआई से बने होने की 99.4% संभावना जताई।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है।