फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: तेलंगाना में हनुमान मंदिर में लगी आग को गलत सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, जानें पड़ताल

Mon, 25 Nov 2024 07:24 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो जिसमें दावा किया जा रहा है तेलंगाना में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। हालांकि, हमारी पड़ताल में पता चला कि पुलिस ने इसे अफवाह बताया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह काफी तेजी आग लगी है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है, अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति को जला दिया गया। 

हम लोग We The People (@ajaychauhan41) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “तेलंगाना में एक और हिंदू मंदिर पर हमला, इस बार अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति को जला दिया गया”
विज्ञापन

 

विनी (@Vini__007) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कांग्रेस शासित तेलंगाना के अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हमला: हनुमान मूर्ति को आग के हवाले किया गया”
 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से इस घटना को लेकर कुछ खबर ढूंढने की कोशिश की। वहां हमें घटना से संबंधित भूपलपल्ली जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस किरण खरे का एक एक्स पर किया ट्वीट मिला। किरण खरे के अनुसार “ दिनांक 21.11.24 को शाम करीब 1600 बजे अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हनुमान मूर्ति पर शांति पूजा के बाद नारियल के खोल में तेल डालकर दीपक जलाकर मूर्ति के पास रखने के बाद मूर्ति में गलती से आग लग गई ।” 

आगे वे कहती हैं “ग्रामीणों ने घटना देखी है। सभी से अनुरोध है कि कोई भी गलत सूचना न फैलाएं। अफवाह फैलाने पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।”

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में पुलिस के दिए गए बयान से ये साफ है कि मंदिर में लापरवाही के कारण आग लगी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें