सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह काफी तेजी आग लगी है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है, अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति को जला दिया गया।
हम लोग We The People (@ajaychauhan41) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “तेलंगाना में एक और हिंदू मंदिर पर हमला, इस बार अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति को जला दिया गया”
विनी (@Vini__007) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कांग्रेस शासित तेलंगाना के अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हमला: हनुमान मूर्ति को आग के हवाले किया गया”
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से इस घटना को लेकर कुछ खबर ढूंढने की कोशिश की। वहां हमें घटना से संबंधित भूपलपल्ली जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस
किरण खरे का एक एक्स पर किया ट्वीट मिला। किरण खरे के अनुसार “ दिनांक 21.11.24 को शाम करीब 1600 बजे अंबातपल्ली अमरेश्वर मंदिर में हनुमान मूर्ति पर शांति पूजा के बाद नारियल के खोल में तेल डालकर दीपक जलाकर मूर्ति के पास रखने के बाद मूर्ति में गलती से आग लग गई ।”
आगे वे कहती हैं “ग्रामीणों ने घटना देखी है। सभी से अनुरोध है कि कोई भी गलत सूचना न फैलाएं। अफवाह फैलाने पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में पुलिस के दिए गए बयान से ये साफ है कि मंदिर में लापरवाही के कारण आग लगी है।