फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कोलंबिया में रस्सी की मदद से नदी पार करने का चार साल पुराना वीडियो भारत का बताकर हो रहा शेयर

Fri, 12 Jun 2026 08:50 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत में स्कूली छात्र रस्सी की मदद से पुल पार कर रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा रस्सी की मदद से नदी पार करती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। जहां कई बच्चों को आज भी स्कूल जाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि कोलंबिया का है।

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है, जहां एक लड़की रस्सी की मदद से नदी पार कर रही है। 

हाजी निजामुद्दीन अब्बासी (@HajiNizamuddin3) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ’भारत के कुछ हिस्सों में आज भी स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं का संघर्ष जारी है। बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाते हैं। विकास तभी पूरा होगा जब हर बच्चा सुरक्षित होकर स्कूल पहुंच सके। बच्चों के संघर्ष ने लोगों का ध्यान खींचा। बच्चों के हौसले  को सलाम।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Las Noticias de Telecaribe के एक्स हैंडल में वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 15 जून 2022 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि Magdalena #SantaMarta शहर के प्यूर्टो मॉस्किटो ग्रामीण इलाके के लड़के-लड़कियां अपनी जान जोखिम में डालकर, क्लास में जाने के लिए पुली के सहारे गैरा नदी पार करते हैं। आदिवासी नेता किसी बड़ी दुर्घटना के होने से पहले पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।

आगे की पड़ताल में हमें seguimiento.की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है  कि एक माँ द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि सांता मार्टा के कुछ बच्चों को स्कूल जाने में कितना खतरा उठाना पड़ता है। यह वह छात्र हैं जिन्हें क्लास में जाने के लिए पुली के सहारे गैरा नदी पार करनी पड़ती है। यह प्यूर्टो मॉस्किटो इलाके में होता है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में एक लड़की दिख रही है जो बुनी हुई रस्सी की मदद से एक चट्टान से कूदकर गैरा नदी के दूसरी तरफ जाती है। कम्युनिटी लीडर एरिका मेंडोजा ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने कहा "हालात ऐसे हैं। मैं आपको यह शिकायत भेज रही हूं कि मेरे बच्चों को हर दिन कितने खतरे में स्कूल जाना पड़ता है।" वायरल हुए इस वीडियो के बाद सांता मार्टा के मेयर ऑफिस ने उस जगह का दौरा किया। उनका मकसद इस इलाके से छात्रों के आने-जाने की समस्या को हल करने के लिए योजनाएं बनाना और उन्हें नदी पार करने के लिए पुली का इस्तेमाल करके अपनी जान जोखिम में डालने से रोकना था।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को कोलंबिया का पाया है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें