फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: यूजीसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का पुराना वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Wed, 17 Jun 2026 06:56 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल  मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक प्रदर्शन नजर आ रहा है। इसके साथ ही कई पत्रकार नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का है। जहां लोगों ने मीडियाकर्मी का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन

 

अमर उजाला  ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो यूजीसी प्रदर्शन का है। 
 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में मीडियाकर्मी का बहिष्कार किया है।

Dheeraj Aap नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’ कॉकरोच मोदी की गुलाम मीडिया को बाहर निकालो।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें अखंड मनुवादी ब्राह्मण नाम के एक्स  हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 12 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि मैं एक वायरल वीडियो के बारे में रिपोर्ट कर रहा हूं जिसमें @NationalDastak के रिपोर्टर शंभू कुमार सिंह ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। इस तरह की खुली नफरत और हेट स्पीच सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। ऐसा लगता है कि @narendramodi सरकार ने ब्राह्मणों के खिलाफ हेट स्पीच पर आंखें मूंद ली हैं। क्या उस समुदाय के लिए चुप्पी ही इनाम है जो हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है? मैं @DelhiPolice, @DCPNewDelhi और @AmitShah से अनुरोध करता हूं कि वे तुरंत कानूनी कार्रवाई करें और इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करें।
 



इसके बाद हमें NationalDastak के एक्स हैंडल में वायरल वीडियो के क्लिप देखने को मिली। यह पोस्ट12 फरवरी 2026 को साझा की गई है। यहा बताया गया है कि चंद्रशेखर की रैली में भारी बवाल। 
 



आगे की पड़ताल में हमें Breaking Opinion नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो के क्लिप देखने को मिले। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे SC ST Protest और UGC Protest के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित बदतमीज़ी का मामला सामने आया है। इस प्रदर्शन में चंद्रशेखर  की मौजूदगी भी बताई जा रही है।



इसके बाद हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 14 फरवरी 2026 को साझा की गई है। यहां बताया गया है कि कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार रुचि तिवारी पर हमला हुआ। उन्होंने कहा, "...वीडियो हर जगह है, लोग खुद तय कर सकते हैं कि किसने किसे उकसाया... मैं एक पत्रकार हूं और वहां विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने गई थी। लड़कियों ने मेरे हाथ और गर्दन पकड़ रखे थे। यह हत्या की कोशिश है। मैं बेहोश हो गई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया... वहाँ एक लड़का दूसरों को मुझे ले जाने का इशारा कर रहा था। क्या वे मेरा अपहरण करना चाहते थे?... मेरे कपड़े फाड़े जा रहे थे... मुझे गलत तरीके से छुआ जा रहा था। 



पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को यूजीसी प्रदर्शन का पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें