फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भाजपा सांसद मेनका गांधी ने नहीं की मोदी सरकार की आलोचना, कांग्रेस नेता का है वायरल वीडियो

Tue, 02 Apr 2024 05:03 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: भाजपा सांसद मेनका गांधी का एक कथित वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की है। हालांकि, अभी वायरल हो रहा वीडियो अप्रैल 2021 में अपलोड किया गया था, जिसका मेनका से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव का माहौल है। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा ने चुनाव के लिए 400 से ज्यादा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें से सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिकतर नामों की घोषणा की जा चुकी है। मौजूदा सांसद मेनका गांधी को एक बार फिर पार्टी ने टिकट दिया लेकिन उनके बेटे वरुण गांधी का टिकट कट गया है। इस बीच मेनका का एक कथित वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार की आलोचना की है। 
विज्ञापन

क्या है दावा?
पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब  वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई यूट्यूब चैनलों पर अपलोड किया गया है। 



वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी केंद्र सरकार की नीतियों से दुखी हैं और उन्होंने भावुक होकर व्यथा सुनाई है। लगभग इसी कैप्शन वाले वीडियो को कई यूजर्स ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। 


 

पड़ताल
हमने वीडियो की जांच की कि तो सच्चाई अलग ही पता चली। पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनग्रैब को रिवर्स सर्च किया तो फेसबुक पर अप्रैल 2021 का वीडियो मिला। यह वीडियो डॉली शर्मा नाम की कांग्रेस नेता के फेसबुक पेज पर 20 अप्रैल 2021 अपलोड किया गया था। डॉली के पुराने वीडियो को सुनने से पता चला कि उन्होंने गाजियाबाद के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना किया था।


अभी वायरल हो रहे वीडियो का हिस्सा अप्रैल 2021 में अपलोड किए गए वीडियो में है। यहां से साफ है कि करीब तीन साल पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ अब वायरल किया जा रहा है। बता दें कि डॉली शर्मा गाजियाबाद की नेता और कांग्रेस की प्रवक्ता हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गाजियाबाद से डॉली को प्रत्याशी भी बनाया है। वे 2019 भी चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 


 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि यह दावा कि, भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने अपनी सरकार की आलोचना की है, गलत है। वायरल वीडियो में जिन्हें मेनका गांधी बताया गया है असल में वो गाजियाबाद की कांग्रेस नेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें