फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश में नाव डूबने वीडियो को जबलपुर का बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पूरी पड़ताल

Tue, 05 May 2026 07:56 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जबलपुर का है। जहां क्रूज डूबने के कारण कई लोगों की मौत हो गई। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक क्रूज डूबते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जबलपुर का है। जहां क्रूज डूबने के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। जिसे भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जबलपुर का है, जहां क्रूज डूबा था। 

जीतेंद्र वर्मा (@jeetusp) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ कितना दर्दनाक मंजर है - लेटेस्ट वीडियो  कुछ लोग क्रूज के साथ ही डूब गए कुछ लोग बह गए और कुछ लोग अपनी जान बचाने के संघर्ष कर रहे हैं जबलपुर क्रूज हादसा’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें ढाका ट्रिब्यून के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 26 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया गया है। यहां बताया गया है कि  रंगामती के कपताई झील में एक पर्यटक नाव पलट गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नाव गुरुवार शाम करीब 5 बजे रंगामती के शिलचारिमुख स्थित रंगाबायश कैंप के पास पलट गई।  

आगे की पड़ताल में हमें Prothom Alo की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट में 26 दिंसबर 2025 को प्रकाशित की गई है। यहां बताया गया है कि 25 दिसंबर को रंगमती के कपताई झील में पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। इस वीडिया का भारत से कोई संबंध नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें