फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई मारपीट को उत्तर प्रदेश का बताकर किया जा रहा सांप्रदायिक

Thu, 20 Aug 2026 07:47 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बाराबंकी में एक बुजुर्ग मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की जा रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को कुछ लोग मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। जहां एक बुजुर्ग मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की जा रही है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पड़ोसी देश बांग्लादेश का है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बुजुर्ग मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की जा रही है। 

Faisal Elahi नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘बाराबंकी में बुजुर्ग मुस्लिम शख्स के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी और कार्रवाई की मांग तेज। मामले की सच्चाई और पुलिस कार्रवाई पर सबकी नजर।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इस तरह के अन्य दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Mk Tv  नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 7 अगस्त 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि सुवर्णचर के चार क्लर्क इलाके में, जुबो लीग के नेता और हनीफ चौधरी (जो चार जुबली यूनियन के पूर्व चेयरमैन और सुवर्णचर उपज़िला अवामी लीग के जनरल सेक्रेटरी थे) के छोटे भाई जोयनल आबेदीन को लोगों ने याबा टैबलेट के साथ पकड़ा।

 

आगे की पड़ताल में हमें Daily Sobuj Bangladesh के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला।  Daily Sobuj Bangladesh बांग्लादेश का एक प्रमुख अखबार है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि सुबर्णचर चार जुबली यूनियन के पूर्व चेयरमैन और सुबर्णचर उपज़िला अवामी लीग के जनरल सेक्रेटरी हनीफ चौधरी के छोटे भाई और जुबो लीग नेता जैनुल आबेदीन को कल रात लोगों ने याबा (नशीली दवा) के साथ पकड़ा।

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2026 को प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि बाराबंकी के कोलवा पंचायत के पूरे गुमान गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने चार लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। ट्रैक्टर की चपेट में आने से शमशेर अली (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। क्योंकि वायरल वीडियो 7 अगस्त 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है। वहीं, बाराबंकी वाली घटना 17 अगस्त को हुई है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें