फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बना है पंख लगाकर हवा में उड़ने की कोशिश करते व्यक्ति का वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Wed, 03 Dec 2025 06:54 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पंखों को पीठ पर टांगकर उड़ने की कोशिश कर रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बना निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक आदमी पंखे की ब्लेड को अपने पीठ पर बांधे उड़ने का प्रयास कर रहा है। उसने पंखों को घूमाने के लिए उसमें मोटर लगाई है। जैसे की वह आदमी उड़ने की कोशिश करने के लिए छत से छलांग लगाता है, वह नीचे खड़ी एक कार पर गिर जाता है। इस वीडियो को शेयर करके असली बताया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है। 

क्या है दावा  

विज्ञापन

rekhpal54 नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करके इसे असली बताया और लिखा “कैमरामैन चालू” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिकं आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो आरती एआई नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिली। यहां इस वीडियो को 27 नवंबर को प्रकाशित किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा था, लेकिन वीडियो मूल रूप से इसी अकाउंट से पोस्ट किया गया था। इस अकाउंट को जांचने पर हमें पता चला अकाउंट का यूजर एआई वीडियो क्रिएटर है। यहां हमें एआई से बने कई वीडियो दखने को मिले। इसी तरह के पंख लगाकर उड़ने के कई और लोगों के वीडियो भी अकाउंट पर देखने को मिले।

 

आगे हमने वीडियो के एआई से बने होने का पता लगाने के एआई डिटेक्शन टूल पर सर्च किया। हाइव एआई डिटेक्शन टूल से सर्च करने पर हमें इस वीडियो के 99.9 प्रतिशत एआई से बने होने की जानकारी मिली। 

एक और एआई डिटेक्शन टूल साइट इंजन से जांचने पर भी हमें यह वीडियो एआई से बने होने की जानकारी मिली। यहां हमें इस वीडियो को 99 प्रतिशत एआई से बने होने की जानकारी मिली।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल से यह साफ है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है। वीडियो में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें