फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: नेपाल के सेकेंडरी स्कूल में बच्चों पर पंखा गिरने के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 27 May 2026 04:34 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के बच्चों पर अचानक पढ़ते समय पंखा गिर जाता है। इस घटना के भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो नेपाल का निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बच्चे एक कक्षा में पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि अचानक छत पर लगा पंखा टूटकर बच्चों के ऊपर गिर जाता है। इस वीडियो को शेयर करके भारत का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा के राज में स्कूलों का ये हाल है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में पता चला कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्की नेपाल का है। 

क्या है दावा  

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा राज में बच्चों के स्कूलों में छत पर लगे पंखे नीचे गिर रहे हैं। 

मनु (@mshahi0024) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडिय को शेयर करे लिखा, "एक सरकारी स्कूल में 4 बच्चों के सिर पर पंखा गिर गया, जिससे एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जरा देखिए, भीषण गर्मी में उन्हें एक ही बेंच पर कॉकरोच की तरह बैठने पर कैसे मजबूर किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा के मंत्री खुलेआम कहते हैं कि अगर आपको अच्छी सड़कें चाहिए, तो टोल चुकाइए और अगर आपको स्कूल का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, तो प्राइवेट स्कूलों में जाइए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो 24ghantanepal नाम के इस्टाग्राम अकाउंट पर  21 मई को प्रकाशित मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “बीरगंज के एक स्कूल में क्लास के दौरान कथित तौर पर सीलिंग फैन गिरने से एक छात्र घायल हो गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच अफरातफरी मच गई। इस घटना ने स्कूल के बुनियादी ढांचे की स्थिति और क्लासरूम के अंदर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।” इस अकाउंट के प्रोफाइल में बताया गया था कि यह नेपाल का तेजी से उभरता हुआ न्यूज चैनल है। 

 

 

आगे हमें इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट में भी मिली। नेपाल पोस्ट डेली नाम की एक न्यूज वेबसाइट ने इस खबर को प्रकाशित किया था। यहां 21 मई को इस रिपोर्ट को प्राकाशित करके बताया गया था कि बीरगंज महानगरपालिका के पिपारा स्थित सिद्धार्थ सेकेंडरी स्कूल में एक कक्षा में पंखा गिरने से तीन छात्र घायल हो गए। कक्षा 7 में पढ़ने वाले अमन पंडित और आर्यन पटेल सुबह की शिफ्ट के दौरान घायल हो गए। स्कूल के प्रिंसिपल विनोद मेहता ने बताया कि एक अन्य छात्र को भी मामूली चोटें आई हैं। सुबह करीब 6:39 बजे अचानक एक पंखा छात्र पर गिर गया और उसकी मेज से टकरा गया। घटना के बाद कुछ देर तक कक्षा में भगदड़ मची रही। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, घटना के समय शिक्षक कक्षा में मौजूद थे, इसलिए घायल छात्रों को तुरंत बचा लिया गया और प्राथमिक उपचार के बाद नारायणी अस्पताल ले जाया गया।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो भारत के किसी स्कूल का नहीं है बल्की नेपाल के एक सरकारी स्कूल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें