फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: शारजाह में 11 साल पहले बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो इस्राइल-ईरान युद्ध से जोड़कर हो रहा शेयर

Sat, 07 Mar 2026 08:23 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने दुबई के सीआईए मुख्यालय को निशाना बनाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बिल्डिंग जलती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई का है, जहां अमेरिका के सीआईए मुख्यालय को ईरान ने निशाना बनाया है।  

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो 11 साल पुराना पाया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में ईरान ने दुबई में अमेरिका के सीआईए मुख्यालय को निशाना बनाया है।  

जिग्नेश(@jignesh03011976) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “आज सुबह ईरान द्वारा दुबई स्थित सीआईए मुख्यालय को निशाना बनाए जाने का फुटेज सामने आया है। यूएई फुटेज जारी करने वालों को गिरफ्तार कर रहा है। लेकिन वे इसे छिपा नहीं सकते।” ” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें द नेशनल न्यूज के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 1 अक्तूबर 2015 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि गुरुवार को शारजाह में लगी आग का वीडियो, जिसमें किंग फैसल रोड पर स्थित इमारत से सुरक्षा दल और पुलिस निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं।  

इसके बाद हमें बीबीसी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 अक्तूबर 2015 को प्रकाशित की गई है। यहां हमेंं वायरल वीडियो से संंबंधित कुछ तस्वीरें देखने को मिलीं। यहां बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में एक ऊंची आवासीय इमारत में आग लग गई, जिससे घना काला धुआं आसमान में फैल गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में इमारत की 24 मंजिलों में से कई से लपटें निकलती दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण अज्ञात है। अधिकारियों ने गल्फ न्यूज अखबार को बताया कि घटनास्थल पर कई लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर इलाज किया गया।

 

आगे की पड़ताल में अरब न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 अक्तूबर 2015 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट ममें बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुबई के पास स्थित अमीराती शहर शारजाह में एक गगनचुंबी इमारत में आग लग गई है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में इमारत की कई मंजिलों तक फैली आग से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। अमीरात में कई गगनचुंबी इमारतें आग की चपेट में आ चुकी हैं, जिनमें फरवरी में दुबई की 86 मंजिला टॉर्च टावर में लगी आग भी शामिल है, जो दुनिया की सबसे ऊंची आवासीय इमारतों में से एक है। उस आग में कोई बड़ा हताहत नहीं हुआ था।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को 11 साल पुराना पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें