फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: हाइफा में 2021 में तेल रिफाइनरी में लगी आग का वीडियो पश्चिम एशिया तनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 09 Mar 2026 05:22 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह ने हाइफा पर हमला कर दिया है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो पांच साल पुराना निकला है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इस्राइल में आज भी संघर्ष जारी है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक बिल्डिंग में धमाका होते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को हिज्बुल्लाह का हाइफा पर हमला बताकर शेयर किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में सामने आया कि यह वीडियो हालिया तनाव का नहीं बल्कि 2021 का है। जांच के दौरान हमें कई रिपोर्ट मिलीं जिसमें इस वीडियो के बारे में बताया गया था कि हाइफा में बाजान तेल रिफाइनरी में तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी थी। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके हाइफा में इस्राइली तेल रिफाइनरी का बताया जा रहा है। जिस पर हिजबुल्लाह के द्वारा हमले का दावा किया जा रहा है। 

असरा नाज (@Asra_naazz) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “हिज्बुल्लाह ने हाइफा पर अटैक किया बताया जा रहा है इस अटैक में काफी यहूदी मारे गए हैं।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते है। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट अल मनार नाम की एक वेबसाइट पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 1 मई 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि ज़ायोनी मीडिया के अनुसार, शुक्रवार रात को हाइफा शहर में बाजान तेल रिफाइनरियों में से एक में बड़ी आग लग गई।

 

 आगे हमें सनद न्यूज नाम की एक वेबसाइट पर मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 2021 में प्रकाशित करके बताया गया था कि इस्राइली मीडिया ने बताया कि यह घटना हाइफा बे में "BZN" फैक्टरी में पाइपलाइन में खराबी की वजह से हुई। मीडिया आउटलेट्स ने मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन के हवाले से बताया कि उस जगह पर बड़ी संख्या में फायर क्रू के जमा होने के बीच, फ़्यूल सप्लाई रोक दी गई थी।

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो हाल के तनाव से संबंधित नहीं है बल्कि 2021 में तेल रिफाइनरी में आग लगने का है। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें