फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 13 साल पुराने वीडियो को अजित पवार के विमान हादसे का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sun, 01 Feb 2026 04:36 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक लैंडिंग करते हुए विमान के सामने अचानक धुंध छा जाता है। इस वीडियो को अजित पवार के विमान लैंड होने से पहले का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान लैंडिंग की कोशिश करता है, अचानक से सामने धुंआ छा जाता है और कुछ भी दिखाई नहीं देता है। यहां तक की लैंडिंग के लिए रनवे भी दिखाई नहीं देता। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अजित पवार के विमान को लैंडिग से तीन सेकेंड पहले कुछ भी दिखना बंद हो गया था। वीडियो को बारामती में हुए विमान हादसे का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वीडियो अजित पवार के विमान हादसे से संबंधित नहीं है। वीडियो इंटरनेट पर 2023 से मौजूद है। अजित पवार का विमान 29 जनवरी 2026 को बारामती में हादसे का शिकार हुआ था। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अजित पवार इस विमान में सवार थे और लैंडिंग से ठीक पहले कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया था। 

Mxsandipeditz नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “लैंडिंग से 3 सेकंड पहले रानी गायब” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो airlinerinsider नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो को यहां 25 नवंबर 2023 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “737 गो-अराउंड का कॉकपिट व्यू”। 

विज्ञापन

 

आगे हमें एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 12 जून 2013 को प्रकाशित मिला। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था “भारी बारिश में बोइंग बिजनेस जेट (BBJ) का गो-अराउंड”

 

यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो 2013 से इंटरनेट पर मौजूद है। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को हुआ है। यहां से यह साफ है कि यह वीडियो अजित पवार के विमान हादसे से संबंधित नहीं है। 


 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो अजित पवार के विमान हादसे से संबंधित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें