फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ब्राजील के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 14 Apr 2026 07:22 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में एक महिला को तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर फेंक दिया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा रहा है कि रात में तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने एक लड़की को सड़क पर फेंक दिया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो फरीदाबाद का है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद चलती कार से डिवाइडर पर फेंक दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो ब्राजील का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फरीदाबाद में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद चलती कार से डिवाइडर पर फेंक दिया गया। 

आकाश यादव नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’FTR NEWS | फरीदाबाद (हरियाणा) हेडिंग: दुष्कर्म के बाद युवती को चलती कार से फेंका, आरोपी फरार, वीडियो वायरल... खबर: फरीदाबाद से जुड़ा एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद युवती को चलती कार से डिवाइडर पर फेंक दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें TV Equinócio नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो की क्लिप देखने को मिली। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि सीसीटीवी  फुटेज में एक महिला चलती कार से गिरती हुई कैद हुई है; मामले की जांच की जाएगी।

 

आगे की पड़ताल में हमें diariodoamapa की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम देखने को मिला। यह रिपोर्ट 30 मार्च 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस चलती कार से एक महिला के गिरने की घटना की जांच कर रही है। यह घटना शनिवार, 29 तारीख की रात को मकापा (ब्राजील का शहर) के उत्तरी हिस्से में हुई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में पीड़िता के वाहन से गिरने का वीडियो कैद हो गया। महिला कार से लुढ़की और कंक्रीट की रेलिंग से टकराने से बाल-बाल बची। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस मामले को महिला के हत्या के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, गवाहों के बयान सुनने के बाद, मामले के प्रभारी पुलिस प्रमुख, मैनोएल पाचेको ने इसे आत्महत्या के लिए उकसाने के रूप में जांचना शुरू कर दिया।

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो ब्राजील के मकापा का है। 

पड़ताल का नतीजा 

विज्ञापन

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को ब्राजील का पाया है। इस वीडियो का भारत से कोई संंबंध नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें