फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राहुल गांधी की आलोचना करते रवि किशन का वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Wed, 27 May 2026 01:06 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पांच देशों की छह दिनों की यात्रा करके वापस लौटे हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा की। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता रवि किशन बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता रवि किशन ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा की आलोचना की है।

विज्ञापन

 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि भाजपा नेता रवि किशन के बयान को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियों में रवि किशन कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। 
 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। 

विज्ञापन

 

आरती (@Aarti202) नाम के एक्स यूजर ने लिखा ,"बीजेपी सांसद रवि किशन जी कह रहे हैं मोदी जी को विदेश घूमने फिरने दीजिये उनको घूमना अच्छा लगता है। पार्लियामेंट में भी आते हैं 5 मिनट के लिए उनको घबराहट होती है। फिर मोदी जी इस्तीफा क्यूं नहीं दे देते। उनको देश के लिए चिंता भी नहीं होती आजाद होकर घूमते।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी एनएनआई के फेसबुक पेज पर वायरल क्लिप का पूरा वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 13 मई 2026 को साझा किया गया है। यहां पर भाजपा नेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन से 4.45 मिनट पर पत्रकार उनसे राहुल गांधी से संबंधित सवाल पूछते हैं। इस पर रवि किशन राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहते हैं कि उन्हें विदेश घूमने फिरने दीजिये, उनको घूमना अच्छा लगता है। वह चार दिन में एक बार पार्लियामेंट में भी आते हैं 5 मिनट के लिए। उनको घबराहट होती है। वह आजाद पंक्षी हैं। उन पर कोई बोझ मत दीजिए। 



आगे की पड़ताल में हमें रवि किशन के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 23 मई 2026 को साझा किया गया है। यहां पर उन्होंने लिखा हैं कि कांग्रेस को अब अपने युवराज राहुल गांधी को आजाद कर देना चाहिए। 




यहां से पता चलता है कि वायरल बयान में रवि किशन ने राहुल गांधी की आलोचन की है। 
 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि भाजपा नेता रवि किशन ने राहुल गांधी की आलोचना की है। वायरल वीडियो शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें