फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: रीवा में महिला को जिंदा जमीन में गाड़ने के दो साल पुराने वीडियो को, अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 19 Feb 2026 05:40 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला को जमीन में जिंदा गाड़ने का वीडियो शेयर किया जा रहा है।  वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला जमीन के अंदर कमर पर धंसी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के रीवा में दबंगों ने जमीन विवाद में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ दिया।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है। यह वीडियो एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद की घटना का है, जो 2024 में हुई थी। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया था। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके हालिया होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि महिला को जिंदा जमीन में दफना दिया गया। 

आई पी सिंह (@IPSinghSp) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “मोदी जी के #रीवा_मध्यप्रदेश में जहाँ 22 वर्षो से बीजेपी की हुकूमत है गरीब महिलाओं बच्चियों को दबंगों ने जिंदा जमीन में गाड़ दिया जहां वो जान बचाने की गुहार लगा रही हैं। देश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है सच में देश में अघोषित आपातकाल है। मध्यप्रदेश सरकार लीपा पोती करेगी।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन


 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो  श्रीनिवास बी.वी. नाम के एक एक्स अकाउंट पर 2024 में पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था ये भयावह वीडियो आपकी रूह कंपा देगा, लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री इत्यादि की चुप्पी नहीं तुड़वा सकता। रीवा में दो महिलाओं को निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने जिंदा जमीन में गाड़ा। 

विज्ञापन

 

 

आगे हमें इस पूरे मामले पर रीवा के एसपी का भी बयान देखने को मिला। इस बयान को जुलाई 2024 में शेयर किया गया था। रीवा पुलिस के मुताबिक, आशा पांडेय और उनके ससुर गौकरण पांडेय के बीच साझा जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद था। 20 जुलाई 2024 को डंपर से मुरम गिराई गई, विरोध में बैठी आशा पांडेय और ममता पांडेय मिट्टी में धंस गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने बचाया।
 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ कि वीडियो 2024 का है जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें