फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मुंबई के दो साल पुराने वीडियो को इस साल की बारिश से जोड़कर जा रहा शेयर

Sat, 11 Jul 2026 02:50 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुंबई में रेलवे स्टेशन पर बारिश के बाद मछलियां तैरती नजर आईं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मछलियां तैरती दिख रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई में हुई हालिया बारिश के दौरान का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है। इसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुंबई में हुई हालिया बारिश के बाद रेलव स्टेशन पर मछलियां नजर आ रही हैं।

विपिन पटेल नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’मुंबई में भारी बारिश के कारण railway track पर मछलियां तैरती दिख रही हैं।’  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन


 
इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Trains of India नाम के एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 9 जुलाई 2024 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि  इंडियन रेलवेज ❌ इंडियन वॉटरवेज ✅ मुंबई में भारी बारिश का असर, समुद्री जीव-जंतु अनजान जगहों की सैर पर निकले।

 

इसके बाद हमें financial express की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई लगातार हो रही बारिश से जूझ रही है, जिससे लोगों की जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है। शहर में सोमवार, 8 जुलाई की सुबह तक 24 घंटों में 300 मिलीमीटर से  ज्यादा बारिश हुई, जो इस मौसम की पहली भारी बारिश थी। इसी बीच एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें ट्रेन की पटरियों पर जमा पानी में कैटफिश तैरती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो ने मजाक और मीम्स की बाढ़ ला दी है, जिसमें स्टेशनों की तुलना पानी में रहने वाले जीवों के लिए अचानक बने किसी ठिकाने से की जा रही है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पुराना पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें