फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बुजुर्ग महिला को वृद्धा आश्रम छोड़ने के स्क्रिप्टेड वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 13 Jan 2026 11:55 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की बुजुर्ग महिला को वृद्धा आश्रम छोड़ रही है। वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर वृद्धा आश्रम छोड़कर जा रही है। इस वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की बुजुर्ग महिला के साथ दिख रही है। वीडियो में कथित तौर पर आश्रम के अधिकारी की आवाज आती है। वह लड़की के महिला को वृद्धा आश्रम में छोड़ने की वजह पूछता है। इस पर लड़की जवाब देती है कि घर पर जगाह नहीं है। इसके बाद आदमी बुजुर्ग महिला से पूछता है कि क्या वह अपनी मर्जी से यहां आ रही है। इस पर महिला कहती है कि नहीं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि इस वीडियो के असली होने के दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। हमारी जांच में सामने आया कि वीडियो पूरी तरह से स्क्रिपटेड है। वीडियो के असली होने का दावा झूठा है। 

क्या है दावा 

बुजुर्ग महिला को जबरन वृद्धा आश्रम छोड़ने के एक वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। 

वेनम (@venom) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “उसने अपनी बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया। मां रोने लगी। वह एक बेटी के तौर पर नाकाम रही।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करे के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो आशीषपोपर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो को 23 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया था “मां को छोड़ दिया भटकने के लिए” साथ ही ये भी बताया गया था कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और सिर्फ जागरुकता फैलाने के लिए बनाया गया है। 

आगे हमने इस पूरे अकाउंट की अच्छे से जांच की। यहां हमें यह पूरा वीडियो कई अलग अलग पार्टी में शेयर किया गया मिला। ऐसे वीडियो आमतौर पर कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किए जाते हैं। 

हमें इस अकाउंट पर इसी तरह के कई स्क्रिपटेड वीडियो देखने को मिले, जिसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। हमें इसी अकाउंट पर एक फेसबुक अकाउंट भी लिंक मिला। यहां भी कई स्क्रिपटेड वीडियो देखने को मिले। यहां से पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही दोनों महिलाएं इस स्क्रिपटेड वीडियो का केवल पात्र थी। 

विज्ञापन


पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका असल घटना से कोई संबंध नहीं है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें