फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एयरपोर्ट पर गरबा करने के पुराने वीडियो को इंडिगो संकट से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 08 Dec 2025 08:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एयरपोर्ट पर गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कुछ लोग गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इंडिगो फ्लाइट के संकट के बीच गोवा के एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी होने के कारण लोगों ने स्ट्रेस को सेलिब्रेशन में बदल दिया। एयरपोर्ट का स्टाफ भी लोगों के साथ एयरपोर्ट पर गरबा करने लगा। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो दो महीने पुराना है। वीडियो हाल ही में इंडिगो में आए संकट के दौरान का नहीं है। आपको बता दें कि डीजीसीए की तरफ से नए नियम लाए गए थे, जिसमें पायलटों के लिए ज्यादा आराम और नाइट लैंडिग को कम करने का नियम था। इसके बाद इंडिगो के पास संसाधन की कमी होने के कारण कई फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा था। हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा।    

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि गोवा एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी होने के कारण यात्रियों ने गरबा करना शुरू कर दिया।  

Whatshot_goa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “केवल गुजराती ही फ्लाइट में देरी को त्योहार में बदल सकते हैं” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो पीटीसी न्यूज पर देखने को मिला। इस रिपोर्ट को 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताा गया था कि रविवार को गोवा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने की वजह से अजीब नजारे देखने को मिले। सूरत जाने वाली एक फ़्लाइट, जो शाम 5 बजे गोवा से निकलने वाली थी, पांच घंटे लेट हो गई। लोग नवरात्रि के त्योहार मनाने जा रहे थे। यात्री फ्लाइट अटेंडेंट के पास गए और अपनी गरबा की इच्छा जाहिर की। और इससे एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल बन गया। फ़्लाइट अटेंडेंट ने स्पीकर का इंतजाम किया, जिससे सभी लोग गरबा के लिए इकट्ठा हुए। एयरलाइन स्टाफ समेत लोगों के लोकगीतों पर नाचने का वीडियो वायरल हो गया है।

 

आगे हमें एनडीटीवी पर इससे जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को भी 30 सितंबर को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “सूरत जाने वाली उड़ान रविवार शाम 5 बजे गोवा से रवाना होने वाली थी। यात्री सूरत जाकर नवरात्रि उत्सव, खासकर गरबा में शामिल होने के लिए उत्सुक थे। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हो गई।

यात्रियों में से एक, मयूर ने एक फ्लाइट अटेंडेंट से सूरत पहुंचने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की। और इसके बाद हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल बन गया। फ्लाइट अटेंडेंट ने स्पीकर का इंतज़ाम किया और सभी को गरबा के लिए इकट्ठा किया। एयरलाइन स्टाफ़ समेत कई लोगों का लोकगीतों पर नाचते हुए वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन

 

जांच के दौरान यह सामने आया कि वीडियो 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित किया गया था। इंडिगो संकट दिसंबर के महीने में आया। इससे यह साफ हो जाता है वीडियो इंडिगो के संकट के दौरान का नहीं है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि दो महीने पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें