फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: उत्तर प्रदेश में तिरंगा फहराने के वीडियो को अफगानिस्तान का बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा

Fri, 06 Mar 2026 07:49 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्ताम में तिरंगा फहराया जा रहा है। जल्द ही अफगानिस्तान भारत में मिल जाएगा। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग भारतीय तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। तिरंगा फहराने के बाद वे लोग राष्ट्र गान भी गा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान में भारत का झंडा फहराया जा रहा है। साथ ही जन-गण-मन जो की भारत का राष्ट्रगान है वह भी गाया गया है। दावा किया जा रहा है कि भारत जल्द ही अखंड भारत बनने की राह पर चल रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो अफगानिस्तान का नहीं बल्कि भारत के उत्तर प्रदेश का है। जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर एक मस्जिद के ऊपर तिरंगा फहराया गया था। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान में भारतीय तिरंगा फहराया गया। साथ ही भारत का राष्ट्रगान भी गाया गया। 

Dr,JAI NATH Singh (DrJaiNathSingh3) नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “अफ़ग़ानिस्तान में भारत का राष्ट्र गान। अखंड भारत की पुनर्स्थापना की ओर बढ़ते कदम।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो जर्नो मिरर नाम के एक एक्स पोस्ट पर मिला। यहां इस वीडियो को 27 जनवरी को पोस्ट करके लिखा गया था, “उत्तर प्रदेश: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसा दारुल उलूम देवबंद में फहराया गया तिरंगा, खूबसूरत आवाज़ में गाया गया राष्ट्रगान, वीडियो हुई वायरल।”

  

आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें यह वीडियो IBC24News के एक्स पोस्ट पर देखने को मिला। वीडियो को 27 जनवरी को पोस्ट करके लिखा गया था “गणतंत्र दिवस पर दारुल उलूम देवबंद में लहराया तिरंगा..”

आगे हमने मदरसा दारुल उलूम देवबंद नाम से गूगल लोकेशन पर इसे सर्च किया। यहां हमें इसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश में पता चली। वायरल वीडियो में दिख रही इमारत और गूगल पर दिख रही इमारत हमें एक जैसी देखने को मिली। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है भारत के वीडियो को अफगानिस्तान का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें