फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: जबलपुर हादसे के दौरान अपने बेटे को सीने से लगाए एक मां की तस्वीर एआई से बनी, पढ़ें पड़ताल

Sun, 03 May 2026 01:44 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला और छोटे लड़के का फोटो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर जबलपुर हादसे के दौरान की है। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एआई से बनी निकली है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में एक क्रूज हादसा हुआ। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह जबलपुर की घटना से जुड़ी है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पानी में मौजूद एक मां, जिसने लाइफ जैकेट पहनी हुई है, अपने बच्चे को अपने सीने से लगाए हुए है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह खबर बिल्कुल सही है कि एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में डाल कर बचाने की कोशिश की थी। लेकिन उन दोनों की मौत हो गई। लेकिन उनकी जो तस्वीर शेयर की जा रही है वह एआई के द्वारा बनाई गई है। इस तस्वीर में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। 

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह जबलपुर नाव हादस में मारे गए मां बेटे की तस्वीर है। 

सनातनी भाई  (@jaiShriram9610) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “माँ का प्रेम अतुल्य है। बरगी डैम जबलपुर में बोट पलटने पर एक माँ ने अपने बच्चे को सीने से लगाकर कर रखा। माँ के प्राण जरूर चले गए लेकिन उस 4साल के बच्चे को विमुख नहीं कर पाई। मां का प्रेम अमर हो गया। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी सहने की क्षमता दे। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने कई मीडिया रिपोर्ट सर्च की। हमने अमर उजाला के जबलपुर न्यूज डेस्क से भी संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि यह तस्वीर असली नहीं है। यहां हमें असली तस्वीर भी देखने को मिली। लेकिन तस्वीर थोड़ी विचलित करने वाली है, जिसे पूरी तरह दिखाया नहीं जा सकता है। लेकिन असली तस्वीर शवों के पानी से बाहर निकालने के बाहर ली गई थी। 

विज्ञापन

 

 

वायरल हो रही तस्वीर पर हमें शक हुआ। हमें संदेह हुआ कहीं इस तस्वीर को एआई के माध्यम से तो नहीं बनाया गया है। इसके लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल हाइव से इस तस्वीर को सर्च करने की कोशिश की। हाइव से सर्च करने पर हमें पता चला कि तस्वीर एआई से बनी होने का आसार 99.4 फीसदी है। 

 

 

आगे हमें जबलपुर कलेक्टर का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में तस्वीर के बारे में बताया गया था कि यह एआई के माध्यम से बनाई गई है। बरगी क्रूज दुर्घटना से इसका कोई संबन्ध नहीं है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वायरल हो रही तस्वीर एआई के माध्यम से बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें