फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: झूठा है गृह मंत्री अमित शाह का देशवासियों से एक समय का खाना छोड़ने की अपील करने का दावा

Thu, 21 May 2026 06:48 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारी संकट आने वाला है। हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर एक बयान नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारी संकट आने वाला है, हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने वायरल दावे से संबंधित कोई भी बयान नहींं दिया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारी संकट आने वाला है, हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए। 

विज्ञापन

द न्यूज प्लस99 नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’बड़ी चेतावनी! केंद्रीय नेता अमित शाह का बड़ा बयान ‘भारी संकट आने वाला है… हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए।’ देश की राजनीति में इस बयान के बाद मची हलचल। सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं अलग-अलग प्रतिक्रिया। क्या आने वाले समय में देश किसी बड़े आर्थिक या सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहा है?" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 


विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने इस दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने गृह मंत्री अमित शाह के सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्च किया। यहां भी हमें वायरल दावे से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली। 

 


 

आगे की पड़ताल में हमें प्रेस सूचना ब्यूरो फैक्ट चेक की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 18 मई को साझा की गई है। पोस्ट में वायरल दावे को फर्जी बताया गया है। पोस्ट में लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि “भारी संकट आने वाला है, हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए”। यह दावा फर्जी है केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया है। इस दावे को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें