फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मछली बाजार में लगी आग को दिल्ली में भारत-इस्राइल के सुरक्षा केंद्र पर हमला बताकर हो रहा झूठा दावा

Thu, 12 Mar 2026 06:54 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में इंडिया-इस्राइल डिफेंस फैसिलिटी पर हमला हुआ है। हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक जगह आग लगने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक बहुत बड़े इलाके में आग लगी हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नक्सलियों ने दिल्ली में इंडिया-इस्राइल डिफेंस फैसिलिटी पर हमला किया, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई, जिसने पूरे कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया। 

अमर उजाला ने जांच के दौरान पाया कि यह दावा झूठा है। असल में यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर के मछली बाजार में लगी आग का है। वीडियो को इंडिया-इस्राइल ड्रोन फैसिलिटी सेंटर पर हमला बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।  

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में इंडिया-इस्राइल डिफेंस फैसिलिटी पर हमला करके आग लगा दी गई है। 

एशिया फैक्ट-चेक (@AsiaFactCheck) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “दिल्ली में भारत-इस्राइल के जॉइंट डिफेंस फैसिलिटी में भीषण आग लग गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई भारतीय और इस्राइली कर्मी मारे गए हैं, जिससे राजधानी में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड के माध्यम से इस तरह का खबरें सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें कोई ऐसी विश्वसनीय खबर नहीं मिली जिसमें भारत और इस्राइल की डिफेंस फैसिलिटी पर हमले के बारे में बताया गया हो। 

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो के बारे में खबर 12 मार्च 2026 को टाइम्स नाउ पर प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि वेस्ट दिल्ली में उत्तम नगर के पास मटियाला में एक मछली मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसके बाद फायर अधिकारियों को बड़ी आपतकालीन मदद के लिए बुलाया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की खबर रात 11:55 PM पर मिली। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 23 फायर टेंडर मौके पर भेजे।

 

 

आगे हमें इंडिया टीवी पर भी इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कल रात झुग्गियों में भीषण आग लगने से करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है और फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की जानकारी रात करीब 11.50 बजे मिली।

 

आगे हमें पीटीआई के एक्स पोस्ट में वायरल हो रहा वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को प्रकाशित करके लिखा गया था “दिल्ली: मछली मंडी के पास उत्तम नगर में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।” 

 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो दिल्ली में मछली बाजार में आग लगने का है। इसे भारत इस्राइल की डिफेंस फैसिलिटी का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें