फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में ओडिशा में भाजपा के प्रचार वाहन पर लोगों ने हमला किया, जानें वायरल वीडियो की हकीकत

Thu, 28 Mar 2024 05:20 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स भाजपा के प्रचार वाहन पर हमले का वीडियो साझा कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो का 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Fact Check - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त देश में चुनावी माहौल है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून के बीच देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 मार्च है। तमाम पार्टियों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ओडिशा में लोगों ने भाजपा का प्रचार करने गई गाड़ी पर हमला किया है।
विज्ञापन


 

क्या है दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स एक वीडियो साझा कर रहे हैं। इसके साथ दावा किया जा रहा हैं कि ओडिशा में भाजपा की प्रचार गाड़ी पर लोगों ने हमला किया। यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव इसी वीडियो को साझा कर लिखते हैं, 'अब तो भाजपाइयों का गांवो में घुसना मुश्किल हो रहा है।'
 

भीम आर्मी से जुड़ी पार्टी एएसपी के नेता उमेश चंद्र ने वीडियो को साझा किया और लिखा 'बीजेपी को उड़ीसा मे धक्का देकर 400 पार की तरफ बढ़ाते भारत के देश प्रेमी।'
 
 

पड़ताल 
वीडियो को लेकर जब हमने पड़ताल की तो हकीकत कुछ और ही पता चली। सबसे पहले वायरल वीडियो के की-फ्रेम को हमने गूगल रिवर्स सर्च किया तो नवंबर 2022 का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट से पता चलता है कि यह वीडियो तेलंगाना का है।
 

आगे और अधिक पड़ताल करने पर हमें न्यूज एजेंसी एएनआई का वीडियो मिला। इससे पता चलता है कि तेलंगाना के नलगोंडा में मुनुगोड उपचुनाव प्रचार के दौरान बीआरएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।
 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साबित होता है जिस वीडियो को ओडिशा में भाजपा के खिलाफ आक्रोश बताया जा रहा है वह बीआरएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का है। वायरल वीडियो 2022 का है और इसका 2024 के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें