फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बना है सेना के जवान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आलोचना करने का वीडियो

Fri, 26 Jun 2026 08:02 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक जवान ने पीएम मोदी की आलोचना की है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सेना का एक जवान बोलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आलोचना की है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सेना के एक जवान ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है। 

Ajit Parihar Surtalai  नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’मंदिरों से लेकर शिक्षा तक-हर व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। अब सवाल उठेंगे, सच सामने आएगा और जनता अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेगी। देश जनता का है, किसी की जागीर नहीं। अब चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

वीडियो में जवान पीएम मोदी कई आरोप लगा रहा  है और जनता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहा है। 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  @Thepublicvoice2M पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां पर लिखा है कि मोदी जी, अब कुर्सी हिलानी पड़ेगी!"देश की जनता का सीधा एलान। हालांकि यहां हमें वीडियो के नीचे ग्रोक का वाटरमार्क देखने को मिला। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। 

विज्ञापन


इसके बाद हमें वायरल वीडियो को हाइव टूल पर सर्च किया। यह एआई टूल है। इस टूल ने वायरल वीडियो को 67.3 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी है। 

इसके बाद हमें uncovai. एआई टूल पर सर्च किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 100 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें