फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: अमेरिका के छह महीने पुराने वीडियो को काराकास का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Thu, 08 Jan 2026 04:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो काराकास का है, जब अमेरिकी फोर्स  वहां उतरी थी। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वेनेजुएला से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सैनिक एक घर पर हेलीकॉप्टर से उतरते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है यह वीडियो अमेरिका के स्पेशल  फोर्स डेल्टा फोर्स का है। जब इस फोर्स के जवान वेनेजुएला की राजधानी काराकास में उतरे थे।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को अमेरिका का पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो छह महीने पुराना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अमेरिका के स्पेशल फोर्स डेल्टा फोर्स का है। जब वह लोग वेनेजुएला की राजधानी काराकास में उतरे थे।

बीबीएन नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “ब्रेकिंग अमेरिकी विशेष बल (डेल्टा फोर्स) अभी-अभी काराकस में उतरे हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें shiezoli नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 11 जून 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोर्ट ब्रैग पहुंचे और स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशंस के प्रदर्शन देखे।यहां से हमें पता चला कि वीडियो अमेरिका के वेनेजुएला की राजधानी में कई गई कार्रवाई के पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। 

 

आगे की पड़ताल में हमे  द व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो के कुछ क्लिप 56 सकेंड से लेकर 58 सकेंड तक देखने को मिली। यह वीडियो 12 जून 2025 को साझा किया गया है।  इसके साथ ही लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोर्ट ब्रैग का दौरा किया। 

 

आगे की पड़ताल में हमें getty images की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से संबंधित कई वीडियो देखने को मिला। यहां भी इसे राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना को सम्मानित करने के लिए फोर्ट ब्रैग का दौरा किया।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को छह महीना पहले का पाया है। इस वीडियो का काराकास से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें